उत्तराखण्डदेहरादून

एशियाई खेलों में खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन हम सबके लिए गर्व की बात, भारत ने 107 पदक जीतकर एशियाई खेलों के इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड दर्ज किया:नेहा जोशी 

भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से रुबरू हुई भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
कहा, भारत सरकार ने एशियाई खेलों की तैयारी के लिए 220 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए 
देहरादून।  भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा  कि  इस वर्ष हुए एशियाई खेलों में भारत की अभूतपूर्व सफलता, 107 पदकों की ऐतिहासिक संख्या का मुकाम हासिल किया गया।
सोमवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए नेहा जोशी ने कहा कि एशियाई खेलों 2023 में अपनी शानदार उपलब्धि के साथ, भारत ने कुल 107 पदक, 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा है, राष्ट्र ने एशियाई खेलों के इतिहास में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड दर्ज किया है।
नेहा जोशी ने कहा कि भारत सरकार ने एशियाई खेलों की तैयारी के लिए 220 करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए । उन्होंने कहा कि संसाधनों के प्रभावी उपयोग और खिलाड़ियों के लिए तैनात योजनाओं की सफलता का प्रमाण एशियाई खेलों में मिली सफलता है। इसके अलावा उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को 142 विदेशी यात्राएं कराई और 71 राष्ट्रीय शिविरों का समर्थन किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा विपुल मैंदोली
ने बताया  कि इस माह में युवा मोर्चा द्वारा खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विधानसभा से लेकर प्रदेश स्तर तक के खेलों का आयोजन किया जाएगा।
जिसमे बैडमिंटन, खोखो, फुटबॉल, कब्बड़ी, बास्केटबॉल, क्रिकेट आदि खेल शामिल होंगे। इस दौरान उन्होंने राज्य में चल रही खेल नीति के बारे मे विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर अंशुल चावला प्रदेश मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा देवेंद्र सिंह बिष्ट, महामंत्री तरुण जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button