उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल कुरैशी का लंबी बीमारी के बाद 83 साल की उम्र में निधन, उत्तर प्रदेश और मिजोरम के भी गवर्नर रहे अज़ीज़

सियासी दलों  व समाजिक संगठनों ने जताया शोक
देहरादून। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मिजोरम के राज्यपाल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी का लंबी बीमारी के बाद 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और सुबह करीब 11 बजे भोपाल के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से सियासी गलियारों में शोक की लहर है। अजीज कुरैशी के निधन पर सियासी जमाअतों, समाजिक संगठनों ने शोक जताया है।
उल्लेखनीय है कि डॉ. अज़ीज़ कुरैशी करीब ढाई साल तक उत्तराखंड के राज्यपाल रहे। उन्होंने 15 मई 2012 को उत्तराखंड के राज्यपाल का पद ग्रहण किया था। सात जनवरी 2015 को उन्होंने विदाई ली थी।
डॉ. कुरैशी के सामने दो कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों विजय बहुगुणा और हरीश रावत ने काम किया था। उन्होनें प्रदेश में आपदा के दौरान अपनी अहम भूमिका निभाई थी। कुरैशी ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मिजोरम के राज्यपाल के रूप में कार्य किया था। कुरैशी के निधन पर उत्तराखण्ड जमीअत के प्रदेश महासचिव मौलाना शराफत कासमी, देहरादून के जिला अध्यक्ष मुफ्ति रईस अहमद कासमी, उपाध्यक्ष मास्टर अब्दुल सत्तार, मास्टर मुस्तकीम हसन ने कुरैशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वही उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भी पूर्व राज्यपाल कुरैशी के निधन पर शोक जताया।
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने पूर्व गवर्नर अजीज कुरैशी के निधन पर जताया दुख
देहरादून।   राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उत्तराखण्ड के पूर्व राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. क़ुरैशी देवभूमि उत्तराखण्ड में वर्ष 2012 से वर्ष 2015 के मध्य राज्यपाल के पद पर रहे और उनका सेवाभाव यहां के लोगों के स्मृतियों में सदैव रहेगा। राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।
वहीं  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के पूर्व राज्यपाल  अजीज कुरैशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button