उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

बागेश्वर उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, मुख्यमंत्री धामी सहित इन नेताओं के नाम हैं शामिल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित मंत्रियों ,सांसदों , विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के नाम शामिल 
एस.आलम अंसारी 
देहरादून । बागेश्वर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर  भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री , कैबिनेट मंत्री, लोकसभा व राज्यसभा सांसद, विधायक व
पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी समेत 40 नेताओं को शामिल किया गया है।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर स्टार प्रचारकों की जानकारी उपलब्ध कराई है।
ये हैं भाजपा के स्टार प्रचारक
देहरादून। भाजपा ने बागेश्वर उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट ,सांसद अजय  टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद तीरथ सिंह रावत ,पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, विधायक बिशन सिंह चुफाल, मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ धन सिंह रावत ,गणेश जोशी, सुबोध उनियाल ,सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य ,डॉ प्रेमचंद अग्रवाल , प्रदेश महामंत्री संगठन अजय, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट ,विधायक बलवंत सिंह भौरीयाल, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, स्वराज विद्वान, नेहा जोशी ,सुरेश गढ़िया भोपाल राम, फकीर राम टम्टा,शेर सिंह गढ़िया, मीना गंगोला ,बसंती देवी ,शिव सिंह बिष्ट, वीरेंद्र बल्दिया ,आशा नौटियाल, जोगिंदर पुंडीर , समीर आर्य और शशांक रावत के नाम शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button