दून के सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 अगस्त को रहेगा अवकाश,डीएम ने जारी किया आदेश

भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर अवकाश घोषित,
नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने की दी गई सलाह
देहरादून। राजधानी देहरादून के सभी स्कूलों में मंगलवार 5 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर ये छुट्टी के आदेश जारी किए गये हैं। मौसम विभाग ने पांच अगस्त मंगलवार को लिए देहरादून सहित राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसको देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी स्कूली बच्चों के साथ ना हो पाए।
ज्ञात हो कि सोमवार को भी राज्य के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहा था। सोमवार को सुबह से ही देर रात तक रुक रुक कर भारी बारिश होती रही। जिसके चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। देहरादून शहर में बहने वाली रिस्पना नदी और बिंदाल नदी सहित जनपद के अंतर्गत आने वाली सभी नदियों में जलस्तर बढ़ा हुआ है। जिला प्रशासन ने नदी किनारे बसे लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। साथ ही नदी किनारों पर जाने से बचने की सलाह भी दी गई है।





