Uttarakhand : भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर की धर्मपत्नी उमा चौहान का निधन , लंबे समय से चल रही थीं अस्वस्थ, सीएम पुष्कर धामी ने जताया शोक

प्रदेश भाजपा ने जताया गहरा दुख ,सोमवार को खड़खड़ी हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती उमा चौहान का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया है। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। दिवंगत ने परिवारिक दायित्व के साथ साथ एक शिक्षक के रूप में समाज को शानदार योगदान दिया है।
पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि
समस्त भारतीय जनता पार्टी परिवार, इस असामयिक निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए, ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना करता है। वहीं प्रभु से पीड़ित परिजनों को इस असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता है। भाजपा परिवार इस इस दुख की घड़ी में में शोक सम्पत परिवारजनों के साथ खड़ा है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की धर्मपत्नी उमा चौहान का पार्थिव शरीर, सोमवार को प्रातः 9 बजे अपने निज आवास, स्थान बलबीर रोड, निकट भाजपा कार्यालय से अंतिम संस्कार के लिए खड़खड़ी, हरिद्वार ले जाया जाएगा।
सीएम धामी ने जताया शोक
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा उत्तराखण्ड के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान की धर्मपत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।