उत्तराखण्ड

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव कांग्रेस में शामिल

कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने दिलाई सदस्यता
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की उपस्थिति में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गु्रप के प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह चौहान, गढ़वाल मण्डल
अध्यक्ष गुरेन्द्र सिंह बॉबी ने सोनिया गांधी व राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए अपने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रणवीर सिंह चौहान व गुरेन्द्र सिंह बॉबी तथा उनके साथियों का कांग्रेस पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाते हुए कहा कि रणवीर सिंह चौहान व गुरेन्द्र सिंह बॉबी तथा उनके साथियों के कांग्रेस पार्टी में आने से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि भाजपा के कुशासन से समाज का हर तबका त्रस्त हो चुका है। पिछली कांग्रेस सरकार के समय जनहित की योजनाओं को बंद कर दिया गया है तथा राज्य का विकास ठप्प हो चुका है। राज्य की जनता भाजपा के कुशासन से उबरना चाहती है तथा एकबार फिर से कांग्रेस को सत्ता सौंपकर राज्य में विकास के पहियों को चलाना चाहती है।
इस अवसर पर अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button