उत्तराखण्ड

मसूरी से गणेश जोशी को टिकट मिलने पर कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर

मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की बात करें तो भाजपा ने एक बार फिर से उन्हें मसूरी से टिकट दिया है। जिसके बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं और गणेश जोशी के समर्थकों में उत्साह है। वहीं, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा भाजपा के राष्ट्रीय और राज्य संगठनों ने जो उनपर विश्वास जताया है, वह उसके लिए सभी का आभार व्यक्त करते है. पार्टी ने उन पर नहीं मसूरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं और मसूरी की जनता पर विश्वास व्यक्त करते हुए एक बार फिर उनको यहां से प्रत्याशी बनाया है। वह उनका पूरा भरोसा दिलाते हैं कि जिस विश्वास के साथ पार्टी ने उनको टिकट दिया है. वह अपने कार्यकर्ताओं और जनता की दम पर खरा उतरेंगे. एक बार फिर पार्टी ने 60 प्लस का जो नारा दिया है, उसकी शुरुआत मसूरी विधानसभा से होगी।
मसूरी पालिका के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता ओपी उनियाल ने कहा मसूरी से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी की जीत सुनिश्चित है। गणेश जोशी एक ऐसे नेता हैं, जो जन नेता माने जाते हैं. उन्होंने लोगों के दुख सुख में शामिल होने के साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए काम किए हैं। कोरोनाकाल में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जहां सभी नेता घरों में कैद थे। वहीं मसूरी विधायक लोगों की मदद कर रहे थे। यही कारण है कि कांग्रेस के कई कद्दावर नेता ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। मसूरी एक ऐसी विधानसभा है, जहां पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की टक्कर का कोई नहीं है। कांग्रेस चाहे कुछ भी कर ले उत्तराखंड में भाजपा 60 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। प्रदेश की जनता जानती है कि अगर प्रदेश का विकास संभव है तो वह भारतीय जनता पार्टी के हाथों में है। क्योंकि जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास को लेकर ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उसको लेकर देश और प्रदेश की जनता भाजपा से काफी खुश है.2022 एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का है.उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 6 महीने के कार्यकाल में महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम किया है। जिसका परिणाम आने वाले समय पर देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button