हिमाचल प्रदेश

जीत का मंत्र देने शिमला पहुंचे जेपी नड्डा, जयराम ठाकुर और अनुराग ठाकुर के साथ निकाला रोड शो

शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चार राज्यों में जीत के बाद शिमला पहुंचे हैं। यहां विधानसभा चैक से पीटरहाफ तक उनका रोड शो हुआ। इसमें पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ नाचते गाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी थे।
इससे पहले अनाडेल में जेपी नड्डा हेलिकाप्टर से पहुंचे। यहां सीएम के अलावा भाजपा उपाध्यक्ष सौदान सिंह, हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना समेत कैबिनेट मंत्रियों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद विधानसभा चैक से उनका रोड शो शुरू हुआ तो पीटरहाफ तक चला। पीटरहॉफ में अब स्थानीय कार्यकर्ताओं को जेपी नड्डा संबोधित कर रहे हैं। जेपी नड्डा इसके बाद भाजपा विधायक दल, कोर ग्रुप और पदाधिकारियों की अलग अलग बैठकें आज ही लेंगे। इसके बाद कल शिमला नगर निगम चुनाव पर बैठक होगी। इस दौरान भाजपा को जीत का मंत्र नड्डा देंगे। इसके बाद नड्डा बिलासपुर की ओर रवाना होंगे और रास्ते में उनका कई स्थानों पर स्वागत होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button