पंजाबराजनीति

चार पूर्व मंत्री भाजपा में शामिल, कुछ और भी छोड़ सकते हैं पार्टी

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए उसके चार पूर्व मंत्री आज भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) में शामिल हो गए। शहर में आज भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आए हुए हैं। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने पार्टी प्रभारी एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में इन नेताओं को पार्टी में शामिल कराया।
इनमें बलबीर सिद्धू, सुंदर श्याम अरोड़ा, गुरप्रीत कांगड, व राजकुमार वेरका शामिल हैं। कांग्रेस से निष्कासित केवल ढिल्लों भी भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले कांग्रेस के बड़े नेता सुनील जाखड़ ने हाल में कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा का दामन थामा था। उसके बाद ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि कुछ वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी कांग्रेस को छोड़ सकते हैं। आज दोपहर श्री जाखड़ के घर पर सर्वश्री बलबीर सिद्धू ,राजकुमार वेरका ,सुंदर श्याम अरोड़ा (तीनों अमरिंदर सरकार में मंत्री रहे) की बैठक हुई । बैठक में भाजपा नेता मनिंदर सिंह सिरसा मौजूद थे। उसके बाद ये भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां इन्हें विधिवत रूप सेे भाजपा में शामिल कराया गया। इनके अलावा चुनाव से पहले कांग्रेस से निष्कासित केवल ढिल्लों (कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी), अकाली नेता सरूप चंद सिंगला और कांग्रेस से बगावत करके निर्दलीय चुनाव लडऩे वाले अमरीक सिंह ढिल्लों भाजपा में शामिल हुए। कांग्रेस के पूर्व मंत्री सहित ये नेता के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button