उत्तराखण्ड

बोलेरो पिकअप गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की गई जान

त्यूनी। रविवार की प्रातः ग्राम अटाल की तरफ बिरसाड खड के पास सेब से भरी एक बोलेरो पिकअप गहरी खाई में गिर जाने से 2 लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवो को रेस्क्यू कर/निकालकर सड़क पर लाकर 108 एम्बुलेंस की मदद से मोर्चरी त्यूनी भिजवाया गया। दुघर्टना की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। रविवार को प्रातः थाना त्यूणी को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अणु से करीब 1 किलोमीटर आगे ग्राम अटाल की तरफ बिरसाड खड के पास एक बोलेरो पिकअप वाहन सड़क से नीचे पहाड़ी में गिरी है। सूचना पर थाना त्यूणी पुलिस तत्काल मय बचाव/राहत सामाग्री रस्सी आदि उपकरणों के साथ घटनास्थल पहुंचे तो एक बोलेरो पिकअप यूके07 सीडी-0843 जो टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रही थी, सड़क से लगभग 600-700 मीटर नीचे पहाड़ी में खाई में गिर रखी है। मौके पर 2 मृतकों के शव पड़े हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को रेस्क्यू कर/ निकालकर सड़क पर लाकर 108 एम्बुलेंस की मदद से मोर्चरी त्यूणी भिजवाया गया। मृतकों की पहचान किशोर सिंह चौहान पुत्र अब्बल सिंह चौहान निवासी दुचाणू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र 25 वर्ष व पंकज कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुरानी कालसी थाना कालसी जनपद देहरादून उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई। वहीं पुरोला के विधायक दुर्गेश लाले घटना की जानकारी मिलते ही मोरी तहसील के दुधानू गांव पहुंचे और मृतक किशोर चौहान के परिजनों से मिलकर परिजनों को सांत्वना दी और मृतक की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना कर परिजनों को शक्ति सहन करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button