उत्तराखण्डहिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा चुनाव में भी नजर आ रहा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का जलवा, कहा, हिमाचल की जनता भी कर रही उत्तराखंड का अनुसरण, यहां भी बदलेगा  पांच -पांच साल बाद वाला सत्ता परिवर्तन का  ट्रेंड

  • कुल्लू में भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर के लिए घर घर जाकर मांगे वोट
  • जनता उत्तराखंड में भी तोड़ चुकी है मिथक, हिमाचल में भी टूटने की उम्मीद

देहरादून । हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जलवा देखने को मिल रहा है। चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जा रहे मुख्यमंत्री धामी की सादगी लोगों को अपनी और आकर्षित कर रही है ।मुख्यमंत्री का  सुनने के लिए भारी संख्या में लोग जुट रहे हैं। अब तक कई बार मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हिमाचल जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर चुके हैं।
चुनाव जनसंपर्क अभियान के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर  धामी ने कहा कि भाजपा को मिल रहे जनसमर्थन से पांच-पांच बाद साल बाद सत्ता परिवर्तन का ट्रेंड बदलना तय है। हिमाचल की जनता भी उत्तराखंड का अनुसरण कर रही है। उन्होंने रविवार को कुल्लू मेंं भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर के पक्ष में जनसंपर्क अभियान के तहत घर -घर जाकर प्रचार किया। धामी ने कहा कि उत्तराखंड में भी एक मिथक था कि एक बार एक पार्टी की सरकार बनती थी और दूसरी बार दूसरी पार्टी की सरकार बनती थी। वहां की जनता ने इस मिथक को तोड़ा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी इस मिथक के टूटने की पूरी उम्मीद है।

कहा,  उत्तराखंड व हिमाचल की स्थिति एक जैसी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल की स्थिति एक जैसी है। हिमालय राज्य के प्रति प्रकृति का भी स्नेह है। कांग्रेस ने हमेशा हिमाचल को पीछे ले जाने का कार्य किया है। कांग्रेस के समय में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के काले कारनामे आज जनता के सामने हैं। जनता कांग्रेस को फिर से देखना नहीं चाहेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को आगे ले जाने का कार्य किया है। प्रदेश में तेजी से विकास हाे इसके लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि हिमाचल में फिर से कमल खिलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी।

सादगी के कायल हुए लोग, ढालपुर में एक दुकान में जाकर पी चाय
पुष्कर सिंह धामी करीब 12 बजे कुल्लू के परिधि गृह पहुंचे। यहां भाजपा पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद नगर परिषद की वार्ड 10 बाला बेहड़ में घर-घर जाकर नरोत्तम ठाकुर के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि कुल्लू के लोगों का भाजपा के प्रति अच्छा रुझान है। ढालपुर में एक दुकान में जाकर चाय पी। मुख्यमंत्री धामी की यह सादगी देखकर वहां मौजूद लोग उनके कायल हो गए ।इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर व जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की सादगी लोगों को लगातार अपनी और आकर्षित कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button