उत्तराखण्डचमोली

विधानसभा का बजट सत्र: सदन में पेश किया गया 2022- 23 का आर्थिक सर्वेक्षण इस साल विकास दर 7 फीसदी  रहने की संभावना, कई बिंदुओं पर दर्ज की गई उल्लेखनीय प्रगति

गैरसैण  ।उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में दूसरे दिन  कार्यवाही के  दौरान पटल पर आर्थिक सर्वेक्षण 2022 -23 की रिपोर्ट रखी गई। आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था में साल 2021 -22 में अनंतिम अनुमान के अनुसार 8. 7 फ़ीसदी की वृद्धि की गई ,जबकि साल 2022- 23 में विकास दर 7 फीसदी  रहने की संभावना है। वहीं राज्य की विकास दर में साल 2020 -21 में अनंतिम अनुमान के अनुसार 5 -38 फ़ीसदी की वृद्धि की गई, जबकि साल 2021 -22 में 7. 05  फीसदी  वृद्धि रहने का अनुमान है। इसके साथ ही साल 2020-21 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद जीडीपी 238 857 करोड़ था, जिसकी तुलना में साल 2021-22 में 265 488 करोड रहने का अनुमान है। इसके अलावा साल 2020 21-में राज्य की प्रति व्यक्ति आय अनंतिम 150761 आंकी गई थी, जबकि साल 2021 -22  में यह 205 840 करोड़ अनुमानित है।
साल 2022-23 के बजट अनुमानों के अनुसार कुल राजस्व प्राप्तियां 514 74 करोड़ है जो कि पिछले साल 2021-22 के पुनरीक्षित अनुमान के अनुसार 43701 करोड़ से 17.79 फ़ीसदी अधिक है ।

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट 2022 23 के मुख्य बिंदु

गैरसैण । केंद्रीय करों में राज्य को साल 2022 23 में 9130. 16 करोड मिलने की संभावना है। साल 2022 -23 के लिए राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 3 .0 2  लाख करोड रुपए अनुमानित है और आर्थिक विकास की दर 7.0 8 फीसदी  अनुमानित है ।राज्य की सकल प्राप्ति में व्यापार कर / मूल्य वर्धित कर का योगदान करीब 66 फ़ीसदी है। लिहाजा यह राज्य की आय का प्रमुख व महत्वपूर्ण स्रोत रहा है ।राज्य गठन के बाद से  2021-22 तक प्राप्त कर संग्रह लगभग 56 गुना बड़ा है। वित्तीय वर्ष 2000- 01 में प्राप्त कर संग्रह 235 करोड था जो कि वित्तीय वर्ष 2022 -23 में माह दिसंबर 2022 तक कुल राजस्व संग्रह 9327. 64 करोड रहा है। इसके अलावा साल 2022 -23 मई दिसंबर 2022 तक जीएसटी की परिधि से बाहर रखे गए वस्तुओं से कुल 1909. 31 करोड का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो कि पिछले साल की तुलना में 13 फ़ीसदी अधिक है ।राज्य कर विभाग द्वारा साल 2022- 23 में   दिसंबर 2022 महीने तक की जीएसटी की अवधि में कुल 9327. 65 करोड का राजस्व प्राप्त किया है जो साल के मुकाबले पिछले साल के मुकाबले 7 फ़ीसदी कम है। वित्तीय वर्ष 2022- 23 की माह दिसंबर 2022 तक राज्य का आईजीएसटी सेटेलमेंट 1860. 79 करोड रहा जो कि पिछले साल की तुलना में 39 .64 फ़ीसदी अधिक है। वित्तीय वर्ष 2022 -23 की माह दिसंबर 2022 तक स्टांप एवं निबंधन विभाग को 14 54 .0 6 करोड रुपए की आय प्राप्त थी जो कि पिछले साल की तुलना में 34. 36 फ़ीसदी अधिक है। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के अनुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष में सितंबर 2022 तक 176 659 किसान क्रेडिट कार्ड बैंकों द्वारा जारी किए गए हैं। राज्य में मसालों के तहत पहले स्थान पर अदरक, दूसरे स्थान पर हल्दी और तीसरे स्थान पर लहसुन का उत्पादन किया जाता है।
भारत सरकार की सहायता से 60 मोबाइल वेटरनरी यूनिट खरीदकर पशुपालकों के द्वार पर उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ।उत्तराखंड राज्य में अंत्योदय अन्न योजना के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को वित्तीय वर्ष 2022 -23 में तीन गैस सिलेंडर रिफिल निशुल्क दिए जाने को मंजूरी दी गई है ।उत्तराखंड राज्य में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 448 798 और राज्य उज्जवला योजना के तहत 11 768 बिना गैस कनेक्शन धारी निर्धन परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं ।राज्य के 11 जनपदों में वन पंचायत अधिनियम लागू है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button