उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने वार्ड नंबर 59 में सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 102वा एपिसोड,  प्रधानमंत्री  ने दोहराया  भारत को 2025 तक ‘टी.बी. मुक्त भारत’ बनाने का संकल्प 

प्रधानमंत्री  ने उत्तराखंड में नैनीताल जिले के निक्षय मित्र दीकर सिंह मेवाड़ी का  उल्लेख किया
कैबिनेट मंत्री अग्रवाल और महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल कार्यक्रम में रहे मौजूद
देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विधानसभा कैंट, देहरादून के अंतर्गत बूथ न० 59, पटेलनगर में स्थानीय जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 102वां संस्करण सुना।
मुख्यमंत्री पुष्कर  धामी ने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने जन भागीदारी, सेवा भाव से होने वाले समाजिक कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने जल संरक्षण से जुड़े स्टार्स-अप, तालाबों/ नदियों को पुनर्जीवित करने, भारत में आपदा प्रबंधन सशक्त किए जाने, टी.बी. मुक्त भारत, मियावाकी तकनीक से पौधरोपण, दुग्ध उत्पादन जैसे विभिन्न विषयों पर आम जन को जागरूक किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी ने  भारत को 2025 तक ‘टी.बी. मुक्त भारत’ बनाने का संकल्प को दोहराया है। प्रधानमंत्री  ने उत्तराखंड में नैनीताल जिले के एक गांव के निक्षय मित्र दीकर सिंह मेवाड़ी का उल्लेख किया। निक्षय मित्र दीकर सिंह मेवाड़ी ने टी.बी मुक्त भारत के संकल्पों को पूर्ण करने के मकसद से टी.बी के 6 मरीजों को गोद लिया है।
मुख्यमंत्री  पुष्कर  धामी ने कहा  कि  प्रधानमंत्री   मोदी के मन की बात के सभी कार्यक्रम आम जन से जुड़े रहते हैं। मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लोगों में सामाजिक कार्यों के प्रति प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम के बाद  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनिताल जिले के दीकर सिंह मेवाड़ी से  फोन पर वार्ता कर, उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के प्रति उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्य सरकार के स्तर पर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, विधायक सविता कपूर,  महानगर अध्यक्ष   सिद्धार्थ अग्रवाल  के साथ   मंडल अध्यक्ष  सुमित पांडे , मंडल प्रभारी  बबीता सहोत्रा,  महानगर मंत्री गोविंद मोहन , महानगर सोशल मीडिया संयोजक आशीष शर्मा, महानगर आई.टी. संयोजक विपिन खंडूरी ,सह संयोजक सूरज चंद , किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष  प्रदीप दुग्गल  अतुल कपूर , पूर्व मण्डल अध्यक्ष  बबलू बंसल , सुमन सिंह , मनोज शर्मा , नीलू साहनी , राजेश चौधरी ,चंद्र सागर उनियाल , गौरव तोमर  ,भास्कर हरीश आनंद  ,कृष्ण कुमार विज,  राजेश बडोनी आदि विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button