उत्तराखण्डदेहरादून

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर डॉ. अग्रवाल ने कहा,  पूरे विश्व में रोशन हुआ देश का नाम, भारत ने अंतरिक्ष पर अपना लोहा मनवाया, देशवासियों को दी बधाई

देहरादून। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लेंडिंग के लिए पूरे देश वासियों को बधाई। वाकई हिंदुस्तान का नाम पूरे विश्व में रोशन हुआ है। अंतरिक्ष पर भारत ने अपना लोहा मनवाया है। यह बहुत गौरवान्वित और भारतवासियों को नई उमंग, उत्साह से भरपूर करने वाला पल है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित इसरो के सभी वैज्ञानिकों का आभार प्रकट करना चाहता हूं। कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का सजीव प्रसारण देखा व इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने । इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पूजा अर्चना कर कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button