उत्तराखण्डबागेश्वरराजनीति

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जताया भरोसा – बागेश्वर उपचुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी होगी भाजपा, कहा- स्व.कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की लोकप्रियता को दर्शाता है लगातार चार बार जीतना

बागेश्वर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बाबा बागनाथ की नगरी में  पहुंचने पर पूर्व सैनिक संगठन बागेश्वर इकाई द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत किया गया। शुक्रवार को मंडलशेरा स्थित बीजेपी के जिला कार्यालय में कैबिनेट मंत्री बागेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में आयोजित सैनिक महासभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पूर्व सैनिक संगठन द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बागेश्वर आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में वीर नारियां स्वतंत्रता सैनानी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री जोशी ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने स्व.कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा स्व. चंदन राम दास बहुत ही मृदु भाषी और सरल स्वभाव के थे। मंत्री गणेश जोशी ने बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी स्व.कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास के पक्ष में पूर्व सैनिकों से मतदान करने की अपील भी की। उन्होंने कहा  कि बागेश्वर की जनता ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में मतदान का फैसला ले लिया है। मंत्री ने पूर्व सैनिकों से भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में मतदान का अनुरोध किया। जिस पर कई संख्या में पहुंचे पूर्व सैनिकों ने भाजपा प्रत्यासी के पक्ष में मतदान की हामी भरी। जोशी  ने कहा कि  बागेश्वर से लगातार चार बार जितना स्व चंदन राम दास की लोकप्रियता को दर्शाता है। मंत्री जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी होगी।
इस अवसर पर कपकोट विधायक सुरेश गडिया, विधायक खजान दास, जिलाध्यक्ष इंदर सिंह फर्सवान, प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट, पीबीओआर अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कै. दरवान सिंह हरडिया सहित सैकडो पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
उपचुनाव को लेकर आयोजित महिला सम्मेलन कार्यक्रम में हुए शामिल 
बागेश्वर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बागेश्वर के नुमाइस खेत ग्राउंड में बैंणी माधव वार्ड और भीलेश्वर वार्ड में आगामी पांच सितंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर आयोजित महिला सम्मेलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।उन्होंने बागेश्वर की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी 05 सितंबर को होने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास को भारी मतों से विजय बनाकर स्व. चंदन राम दास को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर कपकोट विधायक सुरेश गडिया, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश पंत, पीबीओआर अध्यक्ष शमशेर बिष्ट सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button