उत्तराखण्डबागेश्वरराजनीति

धामी -भट्ट की जोड़ी ने किया कमाल, बागेश्वर में  लगातार पांचवीं बार खिला भाजपा का कमल,उप चुनाव में पार्वती दास ने कांग्रेस के बसंत कुमार को दी  शिकस्त

भाजपा प्रत्याशी ने 2405 मतों से हासिल की जीत
भाजपा को 33247 व  कांग्रेस प्रत्याशी  को 30842 मत मिले 
जीत की खुशी में भाजपा ने निकाला विजयी जुलूस
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की जोड़ी ने बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में कमाल करते हुए पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाई।
बागेश्वर सीट पर हुए उप चुनाव में एक बार फिर भाजपा का कमल खिला। भाजपा की प्रत्याशी पार्वती दास ने कांग्रेस के प्रत्याशी बसंत कुमार को करीबी मुकाबले में 2405 मतों से शिकस्त देकर जीत का परचम लहराया। भाजपा की इस सीट पर लगातार पांचवीं बार जीत हासिल की है।
विधानसभा उप चुनाव में कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे। जिसमें भाजपा की प्रत्याशी पार्वती दास को कुल 33247 मत मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 30842 मत मिले।  यूकेडी के प्रत्याशी अर्जुन देव को 857 मत प्राप्त हुए। उपपा प्रत्याशी भगवत कोहली को 268 मत प्राप्त हुए। सपा प्रत्याशी भगवती प्रसाद त्रिकोटी को 637 मत मिले। जबकि नोटा को कुल 1257 मत प्राप्त हुए। बीते 5 सितंबर को विधान सभा के 188 बूथों में मतदान हुआ था। मतदान प्रतिशत कुल 55-44 प्रतिशत रहा। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 1,18,264 थी। जिसमें से कुल 65,570 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिसमें 24,400 पुरुष, 37,170 महिलाएं शामिल थी। बागेश्वर डिग्री कालेज में बने मतगणना केंद्र में शुक्रवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। ईवीएम मतों की गणना 14 राउंड में की गई। जबकि पोस्ट वैलेट एवं ईटीबीपीएस में भी भाजपा को सर्वाधिक मत 781 मिले। वही कांग्रेस को 697, यूकेडी 19, उपपा 5, सपा 11 वही नोटा को 25 मत मिले। करीब तीन बजे नतीजे की घोषणा की गई। जिससे बाद एक बार फिर पोस्ट बैलेट मतगणना की कांग्रेस द्वारा दुबारा काउंटिंग की मांग मुख्य निर्वाचन अधिकारी के सामने रखी। जिसके बाद वैलेट मतों की रिकाउंटिंग की गई। जिसमें नोटा के मत बड़े। इधर चुनाव के नतीजे आते ही भाजपा के जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया, शिव सिंह बिष्ट सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्यासी पार्वती दास मतगणना स्थल पर पहुंची। जहां आरओ ने विजयी रही पार्वती दास को प्रमाण पत्र दिया। जिसके बाद  भाजपा ने नगर में विजयी जुलूस निकाला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button