उत्तराखण्डदेहरादून

ब्रिटेन के सफल दौरे के बाद देहरादून आगमन पर  सीएम पुष्कर धामी का रॉयल वेलकम, स्वागत स्थल पर चारों ओर नजर आया उत्साह और जश्न का माहौल,  कैबिनेट मंत्री, विधायक भी पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

बन्नू स्कूल मैदान में स्वागत करने उमड़े मंत्री, विधायक, कार्यकर्ता
अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट  मंत्री महाराज, जोशी, अग्रवाल रेखा व सुबोध भी  स्वागत करने  पहुंचे
देहरादून।यूनाइटेड किंगडम के सफल दौरे के बाद  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर महानगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री धामी का रॉयल वेलकम किया।
राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के लिए लंदन और बर्मिंघम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुए रोड शो और बैठकों में 12 हजार 05 सौ करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर सहमति बनने पर मंत्रीगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री पुष्कर  धामी के प्रयासों से राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए यू.के. में आयोजित विभिन्न बैठकों में राज्य में लगभग 12 हजार 05 सौ करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर करार हुआ। ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ उत्तराखंड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने हेतु कार्ययोजना बनाने के लिए सहमति भी बनी। मुख्यमंत्री के यूनाइटेड किंगडम से उत्तराखंड आगमन पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मंत्री गणेश जोशी, मंत्री सुबोध उनियाल, मंत्री रेखा आर्या, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक सविता कपूर, आदेश चौहान, विनोद चमोली, खजान दास, दुर्गेश्वर लाल, भरत लाल चौधरी, अनिल नौटियाल दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, बलराज पासी रमेश गडीया, कैलाश पंत, देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा ऋषिकेश मेयर अनिता ममगई, अनिल गोयल, विनय गोयल, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल , महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ढिल्लों एवं महानगर के समस्त पार्षदगण एवं महानगर पदाधिकारीयों ने  उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री बोले,लंदन दौरे के नतीजे उत्साहजनक
ब्रिटेन से लौटकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मीडिया से कहा है कि इस दौरे में बारह हजार पांच सौ करोड़ रुपये के निवेश के करार हुए है, बहुत सारे समूहों ने सहमति दी है। कहा कि हमारी दिसंबर में इनवेस्टर्स समिट होने वाली है, कई निवेशक उत्तराखंड आने को तैयार हैं, इससे बड़ा वर्ग निवेश करेगा। धामी ने कहा कि राज्य में उद्योग धंधे और सर्विस सेक्टर आगे बढ़ेंगे। इससे राज्य में रोजगार के अवसर सृजित होने वाले हैं, ये काफी उत्साहजनक है। सीएम ने कहा, राज्य की जीडीपी बढ़ेगी, जिससे तरक्की होगी। सभी समूहों के साथ मिलकर काम होगा, अप्रवासी भारतीयों और विशेषकर उत्तराखंड के अप्रवासी भारतीयों का भी अहम आह्वान करते हैं कि राज्य में निवेश के लिए वे आगे आएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button