उत्तराखण्डदेहरादून

कृषि मंत्री  जोशी ने मुख्यमंत्री  धामी से की मुलाकात, जॉर्ज एवरेस्ट में प्रवेश शुल्क संशोधित करने की गुजारिश 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर विधानसभा क्षेत्र मूसरी के अन्तर्गत पर्यटक स्थल जॉर्ज एवरेस्ट में प्रवेश शुल्क कम करने एवं स्थानीय जनता को निःशुल्क प्रवेश दिये जाने का अनुरोध किया गया।  जोशी ने मुख्यमंत्री  धामी को बताया  कि मसूरी विधानसभा में पर्यटक स्थल जॉर्ज एवरेस्ट के संचालन को कार्य पर्यटन विभाग द्वारा ठेकेदार को दिया गया है। उन्होंने कहा कि  सम्पूर्ण भारत में किसी भी पर्यटक स्थल में इतना अधिक शुल्क नहीं लिया जाता है। उन्होंने कहा  कि  इसके दृष्टिगत स्थानीय जनता आक्रोशित है।  जोशी ने मुख्यमंत्री से  आग्रह करते हुए कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट पर्यटक स्थल में तत्काल यह शुल्क संशोधित करने एवं स्थानीय जनता को निःशुल्क प्रवेश दिये जाने के लिए  सम्बन्धित को निर्देशित करने का आग्रह किया। जिस पर मुख्यमंत्री  धामी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र मामले में कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button