उत्तराखण्डगुजरातदेहरादून

सीएम  पुष्कर  धामी अहमदाबाद में पहुँचे गांधी आश्रम, चरखा चलाया , राष्ट्रपिता को किया याद अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा-बचपन से से रहे हैं प्रेरित, विजिटर बुक में साझा किया अनुभव

देहरादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुँचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कुछ देर चरखा भी चलाया और अपने अनुभव भी यहां रखी विजिटर बुक में साझा किए।
मुख्यमंत्री ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर अहमदाबाद दौरे पर हैं। इसी क्रम में गुरुवार को  मुख्यमंत्री धामी  अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुँचे, जहां पर उन्होंने राष्ट्रपिता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद  मुख्यमंत्री  धामी ने कुछ देर तक आश्रम में चरखा चलाया और आश्रम को भी देखा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सद्भाव का संदेश पूरी दुनिया को देने वाले राष्ट्रपिता बापू को मैं नमन करता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा  गांधी  से हम बचपन प्रेरित हैं। भारत विश्व का अग्रणी राष्ट्र बने यह हम संकल्प लेते हैं। मुख्यमंत्री धामी  ने कहा कि राष्ट्रपिता बापू के स्वाधीनता आंदोलन में किये गए कार्य हमेशा से हमें प्रेरणा देने का काम करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button