उत्तराखण्डटिहरी गढ़वालदेहरादूनशिक्षा

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्व विद्यालय भरसार पौड़ी गढ़वाल के द्वितीय दीक्षांत समारोह में  राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को मेडल व उपाधि से नवाजा, कहा- सकारात्मक सोच व ढृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़कर अपनी उड़ान को सफल बनाएं स्टूडेंटस

वर्ष 2021, 2022 एवं 2023 के 370 छात्र-छात्राओं को विभिन्न संकायों में उपाधि देकर किया सम्मानित 
07 गोल्ड मेडलिस्टों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर नवाजा 
देहरादून/टिहरी गढ़वाल।  राज्यपाल व कुलाधिपति
लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा गुरुवार को वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्व विद्यालय भरसार पौड़ी गढ़वाल के द्वितीय दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया गया। इस मौके पर कुलाधिपति को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। कुलाधिपति द्वारा शौर्य वॉल में वीर सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई।  कुलाधिपति द्वारा वर्ष 2021, 2022 एवं 2023 के सफल 370 स्नातक/स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को विभिन्न संकायों में उपाधि देकर सम्मानित किया गया, जिसमें 07 गोल्ड मेडलिस्टों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राज्यपाल द्वारा विश्वविद्यालय की सोविनियर का विमोचन किया गया। इसके साथ ही 06 योजनाओं के धनराशि लागत रूपये 2961.92 लाख के लोकार्पण तथा एक योजना धनराशि लागत रूपये 542.15 लाख का शिलान्यास किया गया।
कुलाधिपति एवं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को नमन करते हुए सभी को दीक्षांत समारोह की बधाई दी। उन्होंने उपाधि और मेडल प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं से कहा कि अपनी योग्यता को पहचाने और सकारात्मक सोच तथा ढृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़कर अपनी उड़ान को सफल बनाएं। उन्होंने डिग्रीधारकों से कहा कि अपने कौशल को बहुत ऊपर ले जाने में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, उनका सामना धैर्य एवं लगन के साथ करें। कृषि और उद्यानीकरण के क्षेत्र में रिसर्च और शोध करें, इसमें उत्तराखंड का भविष्य छुपा है।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने  सभी को बधाई देते हुए समारोह को सम्बोधित किया गया। जबकि वानिकी महाविद्यालय परिसर रानीचौरी टिहरी गढ़वाल के कुलपति प्रो. प्रवेन्द्र कौशल ने महाविद्यालय के क्रियाकलाप एवं शैक्षणिक उपलब्धियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर कुलपति उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय प्रो. ओंकार सिंह, कुलपति संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार प्रो. दिनेश चन्द्र शास्त्री, कुलपति उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी प्रो. ओम प्रकाश नेगी, कुलपति श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय बादशाहीथौल प्रो.एन.के. जोशी, कुलसचिव डॉ.एस.पी. सती, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी, पद्मश्री पी.सी. शर्मा, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ मनीष कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख चम्बा शिवानी बिष्ट, बीज बचाओ आंदोलन के प्रणेता विजय जड़धारी, निदेशक अमोल वरिष्ट, अधिष्ठाता अरविन्द विजल्वाण, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार सहित छात्र-छात्राएं, मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे ।

सीएम पुष्कर धामी वर्चुअल  बोले,   कृषि, बागवानी क्षेत्र में भविष्य बनाने की कई संभावनाएं
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर
वर्चुअल माध्यम से दीक्षांत समारोह की बधाई दी। उन्होंने कहा कि कृषि, बागवानी क्षेत्र में भविष्य बनाने की कई संभावनाएं है और राज्य सरकार की मूल अवधारणा से जुड़ा विषय भी है। सभी छात्र-छात्राएं प्रदेश में शोध एवं अनुसंधान के कार्य जारी रखे। कहा कि प्रदेश की खुशहाली  के लिए  27 उत्पादों का जीआई टैग कर देश का पहला राज्य बना चुका है। वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड ड्रग्स फ्री राज्य होगा, कार्बन उत्सर्जन को कम करने हेतु राज्य सरकार कार्य कर रही है, जिसमें सबकी सहभागिता जरूरी है। इकोनॉमिकी के साथ ही ग्रीन इकोनॉमिकी की बात भी कर रहे हैं, ताकि आने वाली पीड़ियां स्वस्थ पर्यावरण में जीवन जी सकें। कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर में निवेशकों द्वारा किये गये एमओयू एवं निवेश से निश्चित ही आर्थिकी एवं रोजगार सृजन में सहायक सिद्ध होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button