उत्तराखण्डदेहरादून

कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल ने 400 जरूरतमंदों को बांटे कंबल, कहा, निराश्रित और खुले में सोने को मजबूर लोगों के लिए सरकार ने किया है रेनबसेरो  का इंतजाम

सरकार की ओर से प्रत्येक दिन की गई है अलाव की भी व्यवस्था
सामाजिक संस्थाओं से की मदद के लिए आगे आने की गुजारिश 
देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल और विधायक विनोद चमोली ने कार्यकर्ताओं के साथ कारगी चौक पर 400 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।
मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि इन दिनों शीत ऋतु अपना प्रकोप दिखा रही है। ऐसे में निराश्रित और खुले आसमान में रहने को मजबूर लोगों के लिए सामाजिक संस्थाओं को आगे आना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन लोगों की मदद कर हम उन्हें सर्दी के इस मौसम में बड़ी राहत पहुंचाने के साथ-साथ उनके जीवन को भी ठंड के मौसम से बचाने और सुरक्षित करने में अपना थोड़ा सा योगदान अवश्य  कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने निराश्रित और खुले में सोने को मजबूर लोगों के लिए प्रदेश के हर जनपद, हर नगर में रेन बसेरो का इंतजाम किया है।  उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्रत्येक दिन उनके लिए अलाव की व्यवस्था भी की गई है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, गोपालपुरी, विमला ठाकुर, अशोक कुमार, हर्ष नेगी, सागर राणा, बबली रावत, आलोक कुमार, राजपाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button