उत्तराखण्डपौड़ी गढ़वालराजनीति

लोकसभा चुनाव 2024: गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने दाखिल किया नामांकन, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं,देवभूमि का वोट राम मंदिर के विरोधियों को नहीं जाना चाहिए

मुख्यमंत्री धामी ने कहा,इस बार 2019 से भी बड़ी जीत 2024 लोकसभा में हम सब मिलकर देंगे
नामांकन में प्रदेश चुनाव प्रभारी ,प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और कई मंत्री रहे मौजूद
पौडी : मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री  स्मृति ईरानी एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने रामलीला मैदान, पौड़ी में गढ़वाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी  अनिल बलूनी के नामांकन सभा में प्रतिभाग किया । बलूनी ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया।
इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि  देश ने हमेशा प्रधानमंत्री  के नेतृत्व वाले लोक सभा चुनाव को प्रचंड बहुमत दिया है। लिहाजा इस बार 2019 से भी बड़ी जीत 2024 लोक सभा में हम सब मिलकर देंगे। हम प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने पर कार्य कर रहें हैं। पौड़ी लोकसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओ पर कार्य जारी हैं। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर कार्य जारी है। बद्रीनाथ मास्टर प्लान पर कार्य चल रहा है। आज पहले के मुकाबले कुछ ही घंटो में ऋषिकेश से बद्रीनाथ एवं गढ़वाल के किसी भी क्षेत्र में पहुंचा जा सकता है। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में रेल रोड हवाई कनेक्टीविटी बढ़ी है। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में चार धाम का विकास हुआ है। केन्द्र एवं राज्य सरकार मिलकर निरंतर डबल इंजन की रफ्तार से कार्य कर रही हैं। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा हुआ है, भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य, एवं सीएए कानून लागू किया गया है, गरीब कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। उत्तराखंड के प्रत्येक व्यक्ति को यूसीसी लागू करने वाले प्रथम राज्य के नागरिक का गौरव प्राप्त है। हमारी सरकार ने चुनाव से पहले किए वादे को पूरा किया है। नकल विरोधी कानून लागू करने के बाद कई हज़ार नियुक्तियां दी गई हैं। नकल विरोधी कानून ने बच्चों की निराशा को दूर कर उनका मनोबल को बढ़ाने का काम किया है। राज्य की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने महिलाओं  के लिए  30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी  दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री  डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा ,देवभूमि का वोट राम मंदिर के विरोधियों को नहीं जाना चाहिए
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री  स्मृति ईरानी ने कहा कि हम सब इस भूमि को देवभूमि मानते हैं। उन्होंने कहा कि  देवभूमि का वोट राम मंदिर के विरोधियों को नहीं जाना चाहिए। यह वह भूमि है ,जहां देवताओं का वास है और इस भूमि के शूरवीरों ने भारत की सरहद में जाकर मां भारती के संरक्षण में अपने प्राणों की आहूति दी है। कांग्रेस ने धारा 370 हटाने का विरोध किया, सर्जिकल स्ट्राइक के साक्ष्य मांगे। देवभूमि का एक भी वोट कांग्रेस जैसी निर्लज पार्टी को नहीं जाना चाहिए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अनिल बलूनी को गढ़वाल लोक सभा से रिकॉर्ड मतों से जिताकर मोदी  को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button