उत्तराखण्डटिहरी गढ़वालराजनीति

Loksabha Election 2024 : लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह  ने कहा, विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए संसदीय क्षेत्र टिहरी से मोदी  के सपने को करना है साकार

धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान में ढोल नगाड़ों से हुआ सांसद प्रत्याशी  का स्वागत
टिहरी। भारतीय जनता पार्टी की टिहरी  लोकसभा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह का भ्रमण एवं जनसंपर्क अभियान तेज गति से चल रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क कर प्रत्याशी द्वारा जनता को फिर मोदी सरकार बनाने की अपील की जा रही है। जनसंपर्क एवं नुक्कड़ सभाओं के क्रम में कैम्पटी, नैनबाग, गरखेत, क्यारी, ललोटना, अलमस, रौंतू की वैली, सुवाखोली में आयोजित कार्यक्रमों में संसद प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह का बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रीय जनमानस ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर माला राज्य लक्ष्मी शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए संसदीय क्षेत्र टिहरी से मोदी  के सपने को साकार करना है। इसी क्रम में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। आज आवश्यकता है देश के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी   के संकल्प को साकार करने की। हमें मिलकर उनके हाथों को सशक्त एवं मजबूत सरकार बनाने के लिए मतदान करना है। नए भारत के विजन को और अधिक मजबूत करना है।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार , पूर्व विधायक महावीर रागंड , मंडल अध्यक्ष करण कंडारी ,  ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल , पूर्व जिला पंचायत सदस्य रेखा डंगवाल , पूर्व मंडल अध्यक्ष नर्मदा नेगी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मीरा सकलानी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजेश सजवान, महिला मोर्चा की अध्यक्ष विनीता, वीरेंद्र राणा , पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशुतोष कोठारी, अन्य पार्टी पदाधिकारी गण , युवा शक्ति महिला शक्ति  उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button