उत्तराखण्डउधम सिंह नगरराजनीति

Loksabha Election 2024:रूद्रपुर में आयोजित विजय शंखनाद रैली में बोले सीएम पुष्कर धामी, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में  बुलंदी की ओर बढ़ रहा देश, विश्व शक्ति बनने के मार्ग पर आगे बढ़ चुका है भारत 

दस वर्ष में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास के नए कीर्तिमान, ’न भूतो न भविष्यती’
उत्तराखंड के लिए 10 वर्षों में केन्द्र सरकार ने  1.50 लाख करोड़ की योजनाएँ  की  स्वीकृत
प्रधानमंत्री के अबकी बार 400 पार का नारा नए भारत के भविष्य की चाबी
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में आयोजित विजय शंखनाद रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड की समस्त जनता की ओर से प्रदेश की कृषि एवं औद्योगिक नगरी ’रुद्रपुर’ पधारने पर स्वागत एवं अभिनंदन  करते हुए कहा कि इस बार प्रधानमंत्री का दिया गया “400 पार“ का लक्ष्य हम सबके सामने है। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि  जनता के आशीर्वाद से नैनीताल- ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट सहित देवभूमि की पांचों सीटें इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बीते 10 वर्षों में देश आज बुलंदी की ओर बढ़ रहा है। दस वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार ने विकास के जो नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, वो ’न भूतो न भविष्यती’ हैं। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री ने अपना हर पल हर समय जनता को समर्पित किया है। हम सब इसके साक्षी हैं कि हमारा देश आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में हमारा देश विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, वर्तमान समय में हमारे देश की ओर कोई भी दुश्मन आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मोदी की गारंटी है कि आज का नया भारत पुनः विश्व गुरू के साथ ही “विश्व शक्ति“ बनने के मार्ग पर आगे बढ़ चुका है। प्रधानमंत्री  के नेतृत्व वाली सरकार ने वर्ष 2014 के बाद कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। सीएए कानून, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 का खात्मा, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति, सर्जिकल स्ट्राइक ऐसे फेसलें हैं, जिन्हें सदियों तक याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री धामी  ने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक फैसले यदि कोई ले सकता है तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं। प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उत्तराखंड के लिए बीते 10 वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा 1 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत की गई, जिनमें से अनेकों योजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है।
सीएम धामी सहित ये नेता रहे मौजूद
मंच संचालन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किया। जनसभा में मंच पर भाजपा  प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, नैनीताल लोकसभा भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट, अल्मोड़ा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, नरेन्द्र बंसल, अजेय जी, विधायक शिव अरोरा, विधायक अरविन्द पाण्डे, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, बलराज पासी, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, विवेक सक्सेना, विकास शर्मा, राजेश शुक्ला, भारत भूषण चुघ, उत्तम दत्ता, रामपाल सिंह, ललित मिगलानी आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button