उत्तराखण्डराजनीतिहरिद्वार

लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरिद्वार में किया रोड शो, बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता हुए शामिल, जगह-जगह फूल बरसा कर किया स्वागत

त्रिदेव सम्मेलन में  विपक्ष पर जमकर हमला बोला
इंडिया गठबंधन को भ्रष्टाचारियों का गठबंधन बताया
कांग्रेस को परिवारवाद की पार्टी बताया
हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड के अपने दो दिवसीय दौरे  के अंतिम दिन हरिद्वार में संतों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद जेपी नड्डा ने हरिद्वार के आर्य नगर चौक से ऋषिकुल मैदान तक रोड शो किया। जेपी नड्डा के रोड शो में बड़ी संख्या में  भाजपा  कार्यकर्ता शामिल हुए। रोड शो का जगह-जगह पर फूल बरसा कर स्वागत किया गया। रोड शो ऋषिकुल मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ। यहां जेपी नड्डा ने त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित किया।
त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने खुलकर इंडिया गठबंधन और खासकर कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। जेपी नड्डा ने कांग्रेस को परिवारवाद की पार्टी बताया। जेपी नड्डा ने इंडिया गठबंधन को भ्रष्टाचारियों का गठबंधन बताया। भाजपा  राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत पांचों लोकसभा कैंडिडेट को जिताने की अपील की। त्रिदेव सम्मेलन में नड्डा ने कहा कि  विपक्षी पार्टियों के अधिकतर नेता बेल पर हैं। उन्होंने  सोनिया गांधी,पी. चिदंबरम, कार्तिक, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया , सत्येंद्र जैन के नाम जेपी नड्डा ने गिनाये।
नड्डा ने भ्रष्टाचार में लिप्त विपक्ष के गिनाये कारनामे
हरिद्वार।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष की सभी पार्टियां भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। फारूक अब्दुल्ला क्रिकेट एसोसिएशन के घोटाले में फंसे हैं।अखिलेश यादव गोमती रिवर फ्रंट मामले में फंसे हैं। ममता के मंत्रियों के घरों से नोटों की गड्डियां निकल रही हैं। साउथ की कविता जेल में है।डीएमके के नेता उदय निधि स्टालिन और स्टालिन दोनों घोटाले में फंसे हैं। उन्होंने कहा  कि कांग्रेस ने बोफोर्स घोटाला किया।चीनी घोटाला किया, चावल घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, कोयला घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, 2-जी घोटाला किया।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनता को याद दिलाया विपक्ष का परिवार वाद
हरिद्वार।  परिवार वाद पर हमला बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा  कि जम्मू कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला नेशनल कांफ्रेंस परिवार की पार्टी है। मुफ्ती मोहम्मद सईद  के बाद पीडीपी महबूबा मुफ्ती परिवार की पार्टी हैं। प्रकाश सिंह बादल के बाद अकाली दल  सुखबीर बादल परिवार की पार्टी है.। देवीलाल  के बाद ईनेलो ओमप्रकाश चौटाला परिवार की पार्टी है। सपा मुलायम सिंह अखिलेश यादव डिंपल परिवार की पार्टी है। आरजेडी लालू, राबड़ी, तेजस्वी, तेज प्रताप परिवार की पार्टी है। बंगाल में टीएमसी ममता, अभिषेक परिवार की पार्टी है। तेलंगाना में टीआरएस, केसीआर, कविता परिवार की पार्टी है। करुणा निधि के बाद डीएमके स्टालिन व उदय निधि स्टालिन परिवार की पार्टी है।जेपी नड्डा ने कहा  कि आज देश का भविष्य पीएम मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है। पीएम मोदी देश आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने 19 अप्रैल को कमल के फूल का बटन दबाकर त्रिवेंद्र रावत को दिल्ली भेजने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button