उत्तराखण्डपौड़ी गढ़वालराजनीति

LS Election 2024 :मुख्यमंत्री पुष्कर धामी  ने चौबट्टाखाल पौड़ी में आयोजित  जनसभा में कहा, मोदी के विरोध में विपक्षियों ने बनाया ठगबंधन, प्रधानमंत्री का हर पल हर क्षण देशवासियों को समर्पित

चौबट्टाखाल से शत प्रतिशत वोटिंग अनिल बलूनी के पक्ष में होगी
कश्मीर को बचाने  के लिए  दिया बलिदान
पौड़ी गढ़वाल।  पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा  प्रत्याशी अनिल बलूनी के समर्थन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  सोमवार को डिग्री कॉलेज मैदान चौबट्टाखाल में एक जनसभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री  धामी ने कहा कि जितनी भी सभाएं हो रही हैं ,उनमें महिलाएं बढ़ चढ़कर के प्रतिभाग कर रही हैं। पूरा देश मोदी को प्रधानमंत्री बनाने वाला है। पूरे राज्य में महिलाओं के सम्मान में उत्सव हुए हैं। गढ़वाल की जनता अपने आशीर्वाद से अनिल बलूनी को गढ़वाल लोकसभा से सदन में भेजने वाली है। उन्होंने कहा कि  निश्चित ही चौबट्टाखाल से शत प्रतिशत वोटिंग अनिल बलूनी और प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में होने वाली है। अनिल बलूनी निश्चित ही आने वाले समय में चौबट्टाखाल क्षेत्र की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि कश्मीर से धारा 370 हटाने से राजस्थान का क्या लेना देना। कल यही राष्ट्रीय अध्यक्ष कहेंगे उत्तराखंड का क्या लेना देना है । मुख्यमंत्री ने कहा कि  कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, कश्मीर हमारा है। कश्मीर को बचाने के लिए उत्तराखंड से , पौड़ी से , चौबट्टाखाल से कई वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया है। मोदी के विरोध में सभी विपक्षियों ने ठगबंधन बनाया है।
इस अवसर पर गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, मुख्यमंत्री के कॉर्डिनेटर दलबीर सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत, पूर्व प्रमुख पुष्कर जोशी, महिपाल सिंह रावत, सुरेंद्र बिष्ट, एकेश्वर ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी, क्षेत्र प्रमुख प्रीति देवी, पूर्व प्रमुख नरेंद्र डंडियाल, मंडल अध्यक्ष सत्यराज, वेद प्रकाश वर्मा, शान्ति देवी, नरेंद्र टम्टा, दीप्ति रावत, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।
कहा , चौबट्टाखाल के लिए दी कई योजनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि चौबट्टाखाल के लिए 129 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोर्कापण किया गया था। जिसमें राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल , चौबट्टाखाल में 24 शय्याओं का पर्यटक आवास गृह का निर्माण, सतपुली के कार्यालय भवन का निर्माण, विकासखण्ड बीरोंखाल में आवासीय भवन, फरसाड़ी-गएकोट-छाछरो मोटर मार्ग का निर्माण हुआ है। ऐसे कई कार्य हुए हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 4 जून को 400 पार का नारा दिया है। सभी ने इस नारे को सार्थक करते हुए गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को वोट देना है।
  कैबिनेट मंत्री महाराज बोले, धारा 370 हटाना मोदी सरकार का सहासिक कदम
जनसभा को संबोधित करते हुए चौबटाखाल विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देते हुए लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया है।  उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे शक्तिशाली पीएम हैं, जिनका लोहा आज सारा विश्व मान रहा है।
महाराज ने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370, 35ए हटाकर ऐतिहासिक और सहासिक कदम उठाया। जम्मू कश्मीर में 170 कानून जो पहले लागू नहीं थे उन्हें लागू कर दिया। कश्मीर में पंचायत चुनाव सफलता से सम्पन्न हुए। आतंकवाद खत्म हुआ और वहां शान्ति बनी हुई है। उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए अनिल बलूनी को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की। उन्होंने जनसभा के बाद  गवांणी और सेडियाखाल में जन सम्पर्क कर जनता से भाजपा को वोट देने की भी अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button