उत्तराखण्डदिल्लीदेहरादूनराजनीति

दक्षिणी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी बिधूड़ी के रोड शो में शामिल हुए सीएम पुष्कर धामी, कहा – आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को भी भ्रष्टाचार में छोड़ दिया पीछे

मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में हजारों लोगों ने निकाली नामांकन रैली
सातों लोकसभा सीट जीतकर दिल्‍ली वासी दोहराने वाले हैं इतिहास
देहरादून-नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में भी रहे। सीएम धामी ने शुक्रवार को लाडो सराय, नई दिल्ली में संसदीय क्षेत्र दक्षिणी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी  नामांकन रैली में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने हजारों की संख्या में आए हुए लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद एवं प्यार से निश्चित ही दक्षिणी दिल्ली रामवीर सिंह बिधूड़ी को सांसद बनाकर सदन में भेजने वाली है। यहां की जनता मोदी  को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देगी। उन्होंने कहा कि लोगों के उत्साह और उमंग देखकर लगता है दिल्ली वाकई दिल वालों की है। उन्होंने कहा  कि  सातों लोकसभा सीट जीतकर दिल्‍ली वासी इतिहास दोहराने वाले हैं। दक्षिणी दिल्ली ऐतिहासिक क्षेत्र है। दक्षिण दिल्ली के लोगों ने हमेशा से भाजपा को मजबूती प्रदान की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि वो भगवान बद्री केदार, आदि कैलाश, गंगा यमुना के उदगम स्थल की धरती से  आप सभी के बीच रामवीर सिंह बिधूड़ी  को विजयी बनाने का आग्रह करने आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है। लंबे समय बाद भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण के लिए कई योजनाओं पर कार्य हुए है। प्रधानमंत्री आवास योजना से करोड़ों लोगों को घर दिया गया है। आयुष्मान योजना, लखपति दीदी योजना, किसान सम्मान निधि के साथ ही उज्जवला योजना से गरीबों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button