उत्तरप्रदेशउत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

लोकसभा चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री का जलवा जारी, अब बदायूं में देखने को मिली सीएम पुष्कर धामी की लोकप्रियता , बड़ी संख्या में रोड शो में उमड़ी जनता, हुआ भव्य स्वागत

भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में  आयोजित बदायूं में रोड शो में हुए शामिल
देशभर के प्रत्याशियों में चुनाव प्रचार के लिए बढ़ रही मांग
बदायूं / देहरादून। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद से चुनावी प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के विभिन्न हिस्सों में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार में दौरे कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने चुनाव प्रचार में बुलाने के लिए यूपी, दिल्ली सहित कई राज्यों में कई प्रत्याशियों ने डिमांड की हुई है। रविवार को मुख्यमंत्री धामी ने उत्तर प्रदेश के बदायूं और दिल्ली में भी चुनाव प्रचार किया।  बदायूं से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री  धामी सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रोड शो में उमड़ा जनसैलाब यह सुनिश्चित कर रहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता इस लोकसभा चुनाव में परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली पार्टियों का पूरी तरह सफ़ाया करने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जिस प्रकार देश का सर्वांगीण एवं सर्वस्पर्शी विकास हो रहा है उससे स्पष्ट है कि देश की जनता उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है। विशाल रोड शो में मातृशक्ति, बुजुर्गों एवं युवाओं द्वारा मिले असीम स्नेह, आशीर्वाद व अभूतपूर्व समर्थन के लिए मुख्यमंत्री धामी ने आभार प्रकट किया। सीएम के दौरे के दौरान रैली में बदायूं के जन-जन की पुकार, अबकी बार 400 पार के नारे भी लगाए गए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता अबकी बार चार सौ पार सीटें भाजपा  को जिताने जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button