उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीतिराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार अभियान जारी, मुम्बई में बोले- देश विरोधी शक्तियां विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को  बनाना चाहती हैं कमजोर

विले पार्ले, ईस्ट मुंबई में भाजपा प्रत्याशी की सभाओं में हुए शामिल
कहा , देश के विरोध के साथ सेना का विरोध भी करती है कांग्रेस
मुंबई-देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुम्बई के चुनावी कार्यक्रम में कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे उत्तराखंड की टोपी को जन जन तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा वो अपने परिवार वालों से मिलने आए हैं। सभी लोग मुंबई में रहते हुए भी उत्तराखंड से जुड़े हुए हैं। आगामी चुनाव देश के उज्जवल भविष्य, विकसित भारत के संकल्प, भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है। धामी ने कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि और वीर भूमि के नाम से जाना जाता है। जनता के आशीर्वाद से पूरे देश के अंदर प्रधानमंत्री मोदी की लहर है। कुछ देश विरोधी शक्तियां विदेशी ताकतों के साथ मिलकर भारत को कमजोर बनाना चाहती हैं। लेकिन पूरे देश ने प्रधानमंत्री मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प ले लिया है। इस दौरान महेंद्र सिंह गुसाईं, संजय उपाध्याय, अमरजीत मिश्र, दर्जा मंत्री विनय रोहेला, अनिकेत निगम, राजेंद्र शर्मा, मोहन काला एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडी गठबंधन सरकार बनाने के लिए नहीं अपितु अपने परिवार का अस्तित्व बचाने के लिए बनाया गया है। प्रधानमंत्री 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम ने राष्ट्रीय हित में कई काम किए हैं। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार के संरक्षण के बावजूद आतंकी अजमल कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार में हर दिन कोई नया घोटाला सामने आता था। पर प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक भी घोटाला नहीं हुआ है।
धामी ने कहा कि कि भारत पहले से अधिक मजबूत और शक्तिशाली हुआ है। आज भारतीय सेना दुश्मन देश की धरती में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करती है। पूरे देश में राष्ट्रीय भक्त और राम भक्त, राम मंदिर पर खुशी मना रहे हैं तो कांग्रेस के लोग अब भी सनातन संस्कृति का अपमान करते हैं। बाला साहेब ठाकरे का राम मंदिर निर्माण कार्य में बड़ा योगदान रहा, लेकिन आज उनके बेटे ने राम मंदिर के विरोधियों के साथ गठबंधन कर लिया है। कांग्रेस बौखलाकर अब विरासत टैक्स लगाने की बात करती है। इन लोगों ने कर्नाटक में ओबीसी का आरक्षण छीन कर वर्ग विशेष के लोगों को दे दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button