उत्तरप्रदेशराष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण और पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म

यूपी में 57.44 प्रतिशत तो वहीं पंजाब में 63.44 प्रतिशत मतदान हुआ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण और पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान अब खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश में शाम पांच बजे तक 57.44 फीसदी मतदान (तीसरे चरण के लिए) हो गया, जबकि पंजाब में इतने वक्त तक 63.44 फीसदी वोट डले हैं। अभी फाइनल डाटा आना बाकी है। वोटिंग के दौरान यूपी में कई जगह ईवीएम खराब होने के भी खबरें आईं। जिसे बाद में ठीक कर लिया गया। दोनों की राज्यों में मतदान ज्यादातर जगहों पर शांतिपूर्ण ही रहा। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाया है कि राज्य के चुनाव में भाजपा और अकाली दल दोनों डेरा सच्चा सौदा का समर्थन ले रहे हैं। यूपी और पंजाब दोनों ही राज्यों में बड़े नेताओं ने भी अपना मत का प्रयोग किया। यूपी में जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ वोट डाला तो वहीं पंजाब में सीएम चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, बादल परिवार, भगवंत मान और कैप्टन अमरिंदर ने अपने-अपने मतदान केंद्रों पर वोट डाले।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 59 विधानसभा सीटों पर रविवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ था, जबकि पंजाब में सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान शाम छह बजे समाप्त हो गया।
पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस, आप, शिअद-बसपा गठबंधन, भाजपा-पीएलसी -शिअद (संयुक्त) और संयुक्त समाज मोर्चा के बीच बहुकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। पंजाब में चुनाव लड़ने वाले प्रमुख चेहरों में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे भगवंत मान, पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल हैं। वहीं यूपी में तीसरे चरण के चुनाव में कुल 627 उम्मीदवार मैदान में हैं।
यूपी में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में रविवार को मतदान हुआ। यहां सत्ताधारी बीजेपी का मुकाबला सपा गठबंधन, कांग्रेस और बसपा से मुख्यतौर पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button