उत्तराखण्डदेहरादून

हरित पखवाड़े के तहत नगर निगम ने कराया पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन , 60 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

वृक्षारोपण एवं पर्यावरण के विषय पर 31 जुलाई तक विभिन्न गतिविधियों का किया जाएगा आयोजन
देहरादून।नगर निगम देहरादून की ओर से हरित पखवाड़े के अंतर्गत श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 60 से अधिक छात्र/ छात्राओं ने प्रतिभाग किया  । विद्यालय के सभी छात्रों को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण पर जानकारी दी गई तथा इस विषय पर प्रोत्साहित किया गया । कार्यक्रम में उप नगर आयुक्त  नगर निगम देहरादून सहित निगम के कर्मचारी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य उपस्थित रहे । हरित पखवाड़े के अंतर्गत 31 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन निगम की ओर से किया जाएगा ।
उल्लेखनीय है कि
नगर निगम देहरादून ने उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला  के अवसर पर  हरित पखवाड़े का शुभारंभ किया था।  नगर निगम देहरादून  हरित पखवाड़े के अंतर्गत
विभिन्न स्थानों पर अब तक 26000 से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं। नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि 31 जुलाई तक चलने वाले अभियान के तहत शहर में एक लाख पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी वार्डों के सफाई सुपरवाइजर को सौंपी गई है। वह समय-समय पर इन पौधों की खुद निगरानी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button