उत्तराखण्डदेहरादून

भाजपा के वरिष्ठ नेता जोगेंद्र पुंडीर के नेतृत्व में टी स्टेट से लगते हुए क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण को  अधिकारियों के साथ बैठक, कई अहम मुद्दों पर हुआ मंथन

टी – स्टेट के मैनेजर  नीरज शर्मा, सिक्योरिटी अफसर  सूरज थापा एवं कैंटोनमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष विनोद पंवार के साथ हुई चर्चा
देहरादून। कैंट विधानसभा के प्रेम नगर क्षेत्र में टी  स्टेट से लगते हुए क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता जोगेंद्र पुंडीर के नेतृत्व में टी स्टेट के मैनेजर  नीरज शर्मा, सिक्योरिटी अफसर  सुरज थापा एवं कैंटोनमेंट बोर्ड के उपाध्यक्ष विनोद पंवार  के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में रिहायशी क्षेत्र के साथ लगी हुई टी स्टेट की जमीन में नियमित साफ-सफाई के साथ ही रिहायशी इलाकों की सुरक्षा के लिए जहां  पर बाउंड्री वॉल की आवश्यकता है वहां पर   बाउंड्री वॉल एवं‌ जहां पर तारबाड़ की आवश्यकता है वहां पर तारबाड़ की व्यवस्था के साथ ही कुछ स्थानों पर सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति के आग्रह को टी स्टेट मैनेजर  नीरज शर्मा  ने इन सभी कार्यों के लिए स्वीकृति देते अतिशीघ्र इन सभी कार्यों को करने की हामी के साथ ही स्थानीय क्षेत्र वासियों से भी सहयोग की बात कहीं जिसे सभी स्थानीय क्षेत्रवासियों ने सहर्ष ही स्वीकार करते हुए की स्टेट के साथ लगते हुए रिहायशी क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के सहयोग से किसी भी प्रकार कि कूड़ा करकट या गंदगी को टी स्टेट के आसपास या सड़कों के किनारों पर न फेंकने पर भी सार्थक वार्तालाप कर कमेटी के गठन की बात हुई तथा कैंटोनमेंट बोर्ड के सहयोग तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर कुछ स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से पथ प्रकाश के साथ ही कैमरे लगवाने की बात पर भी सहमति बनाई गई
इस अवसर पर खिलाफ सिंह बिष्ट, हीरा सिंह गोसाईं  , सुरेंद्र राठौर , राजेश सेन  ,सुप्रिया डोभाल सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button