उत्तराखण्ड

युवा पर्वतारोही सविता ने माउंट एवरेस्ट को 15 दिन के अंदर माउंट मकालू पर्वत पर किया सफल आरोहण

उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के लोंथरु गांव की रहने वाली युवा पर्वतारोही सविता कंसवाल ने माउंट एवरेस्ट के बाद 15 दिन के अंदर माउंट मकालू पर्वत पर सफल आरोहण किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है। पर्वतारोही सविता कंसवाल ने 12 मई 2022 को ही दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848.86 मीटर) पर तिरंगा फहराया था। उनके कदम एवरेस्ट पर ही नहीं रुके। उन्होंने 15 दिन बाद 28 मई को माउंट मकालू (8463 मीटर) पर भी सफल आरोहण किया। 15 दिन के अंदर दोनों पर्वतों पर आरोहण कर उन्होंने नया नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया है। सविता कंसवाल का बचपन काफी आर्थिक तंगी में गुजरा है। सविता के माता पिता ने खेती बाड़ी से ही अपने परिवार का पालन पोषण किया है। सविता की पढ़ाई सरकारी स्कूल से हुई है। चार बहनों में सबसे छोटी सविता ने अपने बुजुर्ग पिता राधेश्याम कंसवाल और मां कमलेश्वरी देवी को कभी पुत्र की कमी महसूस नहीं होने दी, बल्कि उनकी देखरेख और घर की जिम्मेदारियां भी बखूबी संभाल रही हैं। 25 साल की छोटी उम्र में सविता ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट और माउंट मकालू फतह कर युवाओं के लिए एक मिसाल कायम की है। सरकारी स्कूल से पढ़ी सविता ने 2013 में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी से पर्वतारोहण का बेसिक कोर्स किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button