उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति
मीडिया विभाग में मनवीर चौहान ने लगाई हैट्रिक, तीसरी बार बने प्रदेश प्रभारी

2022 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में बेहतर मीडिया प्रबंधन का मिला इनाम
देहरादून।भाजपा में प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा मे मीडिया विभाग की नियुक्ति अहम रही। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान पर पार्टी ने तीसरी बार भरोसा जताया है। हालांकि संगठन में बेहतर तालमेल के साथ चौहान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करीबी भी माने जाते हैं। वर्ष 2019 मे उनकी नियुक्ति के बाद वह तीसरी बार नियुक्त हुए हैं और विपक्ष के हर हमले का तीखा प्रतिकार कर उन्होंने पार्टी संगठन मे अच्छी जगह बनाई है। 2022 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में बेहतर मीडिया प्रबंधन के लिए उन्हे पार्टी की ओर से तीसरी बार नियुक्ति को इनाम के तौर पर देखा जा रहा है।





