उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने दी विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए  6 करोड़ की स्वीकृति, पंचायत भवनो के निर्माण के लिए अब मिलेंगे  20 लाख

देहरादून।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा रानीखेत के चिलियानौला में मल्टी स्टोरी पार्किंग के उपर सामुदायिक भवन का निर्माण किये जाने के लिए 2.90 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद रूद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ के अन्तर्गत ईष्ट देवी राजराजेश्वरी तालतोली के मंदिर का सौन्दर्यीकरण किये जाने के लिए 20 लाख, जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के कालीगूंठ पूर्णागिरी के विभिन्न स्थलों का सौन्दर्यीकरण किये जाने के लिए 66.74 लाख तथा जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट के लिए धर्मस्व विभाग के अर्न्तगत मंदिरों के सौन्दर्यीकरण किये जाने के लिए 2.40 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चमोली में वर्ष 2026-27 में आयी प्राकृतिक आपदा से 16 मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुमन्य राहत राशि  16.00 लाख तथा जनपद उत्तरकाशी के तहसील चिन्यालीसौड में अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन से 38 प्रभावित परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र किराये के भवन में रखे जाने का प्रतिमाह  4000 की दर से 03 माह का भुगतान के लिए 4.56 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री  धामी द्वारा ग्राम पंचायतों को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सैक्टर के अन्तर्गत पंचायत भवन निर्माण के लिए अनुमन्य धनराशि  10 लाख को बढ़ाकर  20 लाख का अनुमोदन प्रदान करते हुए शासनादेश जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button