उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी हिमस्खलन में 10 और पर्वतारोहियों के शव बरामद, रेस्क्यू अभियान जारी

उत्तरकाशी। द्रौपदी का डांडा -2 चोटी पर हिमस्खलन की चपेट में आए 29 में से 27 शव निकाले गए । जिला मुख्यालय 11 शव ही पहुंचाए गए और वायु सेना का विमान आज सुबह 16 शवों को लाने के हेली बेस कैंप के लिए रवाना हुआ, जिनमें से 10 शव मातली हेलीपैड लाए गए हैं। दो लापता प्रशिक्षु पर्वतारोहियों की खोजबीन जारी है। हिमस्खलन की चपेट में आए सात पर्वतारोहियों के शव शनिवार को मातली हेलीपैड पहुंचाए गए। अब तक कुल 11 शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। बार-बार मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू प्रभावित हो रहा है। तीन अभी भी लापता हैं। विगत चार अक्तूबर को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के 29 सदस्य हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। प्रशिक्षु पर्वतारोहियों व प्रशिक्षकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ, आईटीबीपी, सेना, हाई एल्टीट्यूड वार फेयर स्कूल गुलमर्ग व निम के सदस्यों ने घटना स्थल पर छह अक्तूबर से रेस्क्यू अभियान शुरू किया था। अब तक कुल 11 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। रेस्क्यू अभियान के लिए दल ने पर्वतारोहियों के एडवांस बेस कैंप से थोड़ी आगे अपना समिट कैंप बनाया हुआ है। घटना स्थल से समिट कैंप तक शवों को लाया जा रहा है। यहां से बेस कैंप तक शवों को सेना के चॉपर से लाया जा रहा है। बेेस कैंप से शवों को एडवांस लाइट हेलीकाप्टर से मातली हेलीपैड लाया ला रहा है।
पर्वतारोहियों के शव पहुंचाएं गए घर, शुभम सांगरी पुत्र दिवान सिंह निवासी तल्ला कृष्णापुर, नैनीताल। दीपशिखा हजारिका पुत्री गोपाल हजारिका, रूपनगर गोहाटी, असम। सिद्घार्थ खंडूड़ी पुत्र हर्षवर्धन, नेसविला रोड देहरादून। टिकलू जेरवा पुत्र वालमबुक, शिलांग मेघालय। राहुल पंवार पुत्र सुखबीर सिंह उत्तरकाशी। नीतीश दाहिया पुत्र राजवीर सिंह सोनीपत हरियाणा। रवि कुमार निर्मल पुत्र धीरेंद्र निर्मल, प्रयागराज उत्तरप्रदेश।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button