उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

भाजपा की कार्यशाला में बोले सीएम धामी   – युवाओं को भड़काने के लिए शुरू किया जा रहा  नकल जिहाद

भाजपा की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा बयान, कहा – जब तक नकल माफिया को मिट्टी में नहीं मिला दिया जाता, हम चैन से नहीं बैठेंगे

देहरादून।उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग  पेपर लीक मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है।  सीएम धामी ने कहा प्रदेश में युवाओं को भड़काने के लिए नकल जिहाद शुरू किया जा रहा है। उन सभी नकल माफियाओं और जिहादियों को बता देना चाहता हूं कि जब तक नकल माफिया को मिट्टी में नहीं मिला दिया जाता, हम चैन से नहीं बैठेंगे। सीएम धामी ने कहा हमने राज्य में नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। जिसके चलते 25000 पदों पर पारदर्शी तरीके से भर्तियां संपन्न हुई हैं, लेकिन कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा है।

सीएम धामी ने कहा  कि हम भ्रष्टाचार पर भी कड़ा प्रहार कर रहे हैं। आईएएस और पीसीएस अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।सीएम धामी ने कहा कि देवभूमि में कोई भी  हमारी जमीन को नहीं हड़प सकता। हमारी सरकार ने मदरसा बोर्ड को भी समाप्त करने का निर्णय लिया है। जिसका असर अगले वर्ष दिखाई देगा।सीएम धामी ने यह बयान उत्तराखंड भाजपा की राज्य स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला में दिया। जिसका शुभारंभ बुधवार को देहरादून में किया गया।कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह-प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय भी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button