उत्तराखण्डदेहरादून

ऋषभ पंत को इलाज के लिए शिफ्ट किया गया  मुंबई, कार एक्सीडेंट के बाद से देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा था विकेटकीपर बल्लेबाज का इलाज

  • मैक्स अस्पताल देहरादून से डिस्चार्ज होने के बाद एम्बुलेंस के जरिये ले जाया गया जॉलीग्रांट एयरपोर्ट 

  • इंजरी के इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में किया गया शिफ्ट

देहरादून। क्रिकेटर ऋषभ पंत को इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया। कार दुर्घटना में घायल ऋषभ पंत की हालत में मैक्स अस्पताल में हो रहे इलाज से लगातार सुधार हो रहा है। लेकिन उनके शरीर के कुछ हिस्सों में अभी भी दर्द और सूजन है। जिसके लिए उन्हें पेन मैनेजमेंट थेरेपी दी जा रही है। पंत को आगे के इलाज के लिए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। बीसीसीआई ने इसके लिए सहमति दे दी। ज्ञात हो कि अभी तक ऋषभ पंत देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। ऋषभ पिछले 6 दिन से देहरादून के अस्पताल में भर्ती थे। ऋषभ को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से एयरलिफ्ट कर दिया गया है। इससे पहले दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। ऋषभ पंत का 30 दिसंबर को एक कार दुर्घटना के बाद देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। ऋषभ के हाथ, पैर, चेहरे और पीठ में चोट आई है।  दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने ट्वीट करके जानकारी दी कि ऋषभ पंत को आज ही आगे के इलाज के लिए मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। डीडीसीए के निदेशक श्याम शर्मा ने ये ट्वीट किया था। इसके बाद बुधवार को दोपहर में ऋषभ पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने के बाद एंबुलेंस से जौलीग्रांट एयरपोर्ट ले जाया गया। वहां से ऋषभ पंत को मुंबई के लिए एयरलिफ्ट किया गया। ऋषभ पंत के साथ उनके परिजन भी मौजूद हैं। उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 को रुड़की के नारसन में सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गए थे। उन्हें काफी गंभीर चोटें आई थी। रूड़की के एक निजी अस्पताल में शुरूआती इलाज देने के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में लाया गया था। जहां उनका लगातार इलाज चल रहा था। ऋषभ पंत की हालत में लगातार सुधार होने के बाद उनको आईसीयू से रूम में शिफ्ट किया गया था। उनकी कई छोटी प्लास्टिक सर्जरी भी की गई। ऋषभ पंत को मुंबई शिफ्ट करने की बात बीते दिवस से ही साफ हो गई थी जब खानपुर विधायक उमेश कुमार ने क्रिकेटर से मुलाकात केबाद कहा था कि उन्हें जल्द से जल्द आगे के इलाज के लिए मुंबई भेजा जा सकता है।

मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में होगा गंभीर  इंजरी का इलाज 
देहरादून। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत को मुंबई स्थानांतरित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए थे। ऋषभ, जो 30 दिसंबर 2022 को एक कार दुर्घटना के बाद मैक्स अस्पताल, देहरादून में अपनी चोटों का इलाज करवा रहे थे। उन्हें बुधवार को एयरलिफ्ट करके मुंबई ले जाया गया। उन्हें कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में भर्ती कराया जा रहा है। अस्पताल में सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन के प्रमुख डॉ दिनशॉ पारदीवाला और निदेशक- आर्थाेस्कोपी एंड शोल्डर सर्विस की सीधी निगरानी में रखा जाएगा। ऋषभ की लिगामेंट टियर की सर्जरी और बाद की प्रक्रियाएं यहीं होंगी। उनके ठीक होने और रिहैबिलिटेशन के दौरान बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button