उत्तरप्रदेशक्राइम

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर: दो पैन कार्ड मामले में आज़म खां और उनके बेटे को सात साल की सजा

पिता- पुत्र को रामपुर की जेल में भेजा गया
रामपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को एक और बड़ा झटका लगा है। उन्हें रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने 7 साल की कैद का फैसला सुनाया है दोनों को न्यायिक हिरासत में लिया गया है। सपा के पूर्व विधायक और मोहम्मद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में अदालत ने सोमवार को दोपहर बाद अपना फैसला सुना दिया ।
एमपी-एमलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान दोनों को दोषी करार देते हुए सात साल कैद की सजा सुनाई है। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैनकार्ड मामले में अदालत ने सोमवार को दोपहर बाद अपना फैसला सुना दिया।
एमपी-एमलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आजम और अब्दुल्ला दोनों को दोषी करार देते हुए सात साल कैद की सजा सुनाई है।
साथ ही 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट का फैसला आते ही आजम-अब्दुल्ला को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया। फैसला आने के बाद कचहरी परिसर में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया और आज़म खां को सजा सुनाए जाने के बाद उनके चेहरों पर मायूसी छा गई ।
बताते चलें कि शहर विधायक आकाश सक्सेना ने मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ़ फर्जी पैन कार्ड बनवाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।फिलहाल दोनों को रामपुर की जेल में भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button