उत्तराखण्डदेहरादूनधर्म - संस्कृति

कैंट विधानसभा में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर संग हजारों बहनों ने मनाया रक्षा बंधन का त्योहार , बोले- रक्षाबंधन जीवन का सबसे आत्मीय और भावनात्मक दिन

कैंट विधानसभा में भारतीय जानता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह को क्षेत्र की बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर की लंबी उम्र की कामना,
मातृशक्ति एवं बहनों को पर्यावरण हित में एक पेड़ मां के नाम पर पौधे व तोहफे भी किए वितरित
देहरादून ।भारतीय जानता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर संग कैंट विधानसभा में क्षेत्र की हजारों की संख्या में बहनों ने  रक्षा बंधन का त्योहार मनाया।पुंडीर ने कहा कि  रक्षाबंधन  जीवन का सबसे आत्मीय और भावनात्मक दिन होता है।
उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके सुख-दुख में हमेशा साथ रहने का आश्वासन दिया।
ऊर्जा भवन के पास एक बैंकट हॉल में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जीवन में बहनों के प्रति प्रेम, सम्मान ओर सुरक्षा की भावना को ओर अधिक मजबूत तथा अपने समाज की नारी शक्ति के सम्मान में सभी के सहयोग से एक भव्य कार्यक्रम  का आयोजन किया गया, जिसमें बहनों ने जोर शोर से प्रेम का प्रदर्शन किया एवं भाई बहन के त्योहार में रक्षा सूत्र बांध कर भारत माता की जयकारे के साथ जोगेंद्र पुंडीर की लंबी उम्र की प्रार्थना भी की ।
इस मौके पर पुंडीर ने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व पारस्परिक प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पर्व होने के साथ ही हमें हमारे सामाजिक कर्तव्यों का बोध करवाने वाला त्योहार भी है जो बहनों के प्रति हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक संगीत एवं प्रस्तुतियों से बच्चों एवं सभी आये हुए कलाकारों ने मातृशक्ति एवं मेहमानों का मन मोह लिया । इस अवसर पर  प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर पर्यावरण हित में एक पेड़ मां के नाम पर पौधे भी वितरित किए गये ओर 2 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के लिए भी आह्वान करते हुए जोगेंद्र पुंडीर ने उपहारों के साथ सभी मातृशक्ति एवं बहनों के साथ ही सभी सहयोगियों का भी आभार धन्यवाद व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मातृशक्ति क्षेत्र वासियों विशेष रुप से बहने पार्षद एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही ।
कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष विनोद पंवार , विकास शर्मा, नीरज रतूड़ी , राज डिमरी पार्षद कीर्ति बेनीवाल , सुरेंद्र कुकरेजा , रेणु देवी , मीरा कठैत , प्रवीण नेगी , रजनी देवी , संजय सिंघल , सुमन सिंह , अनिता मल्होत्रा अंजू बिष्ट , दीपा बछेती , रेनू रौतेला, सरिता ठाकुर रुक्मणी देवी , दीपा बचेती , सूरज भाटिया, राजेश सेन , अमित चौधरी एवं प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button