उत्तराखण्डदिल्लीदेहरादून

कैबिनेट मंत्री  जोशी ने दिल्ली में  की भाजपा  के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात,  पूर्व सैन्य अधिकारियों के भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के कार्यक्रम में आने का किया अनुरोध

 

नई दिल्ली/ देहरादून । प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रदेश संगठन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड के सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की इच्छा को भी बीएल संतोष के समक्ष रखा और उनसे उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के सदस्यता ग्रहण करने के कार्यक्रम  के लिए  अनुरोध किया।  जोशी ने  संतोष को  बताया  कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विचारों से प्रभावित होकर सेवानिवृत सैन्य अधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर सभी ने सर्व सहमति जताई है। जिस पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संतोष ने खुशी जाहिर की। उन्हींने शीघ्र ही उत्तराखंड आने  का सकारात्मक भरोसा दिलाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button