उत्तराखण्डदेहरादून

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने  मेयर  गामा  की संपत्ति कई गुणा बढ़ने पर  सीएम धामी से की जांच की मांग, कहा – भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति का मामला बनता है, सरकार को लेना चाहिए इसका संज्ञान, मेयर के इस्तीफे की मांग उठाई

देहरादून। मेयर सुनील उनियाल गामा की संपत्ति में दस गुना वृद्धि होने को लेकर प्रदेश की सियासत गरम है। कांग्रेस का आरोप है कि मेयर ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता की। इस दौरान माहरा  संपत्ति में हुई बेतहाशा वृद्धि को लेकर
मेयर सुनील उनियाल पर जमकर बरसे।
करन माहरा ने कहा कि आरटीआई में देहरादून मेयर गामा की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। ऐसे में मेयर को जनता के सामने स्पष्टीकरण देना चाहिए। माहरा ने कहा सुनील गामा पर आरटीआई एक्टिविस्ट ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि, मेयर बनने से पहले उन्होंने कितनी संपत्ति दिखाई थी और मेयर बनने के साढ़े चार साल बाद ऑन पेपर उनकी संपत्ति दस गुना बढ़ गई है।
करन माहरा ने कहा यह भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति का मामला बनता है। ऐसे में सरकार को इसका संज्ञान लेना चाहिए। माहरा ने कहा इस संबंध में उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखा जा रहा है। पत्र में मुख्यमंत्री से इस मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक मेयर सुनील उनियाल गामा को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
बता दें कि मेयर सुनील उनियाल गामा की संपत्ति दस गुना बढ़ने पर कांग्रेस सवाल उठा रही है। गौरतलब है कि आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश सिंह ने हाल ही में प्रेस वार्ता करते हुए देहरादून मेयर को लेकर कई खुलासे किए थे। उन्होंने मेयर पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने का भी आरोप लगाया था। गौरतलब है कि आरटीआई में यह बात सामने आई है कि मेयर बनने के बाद गामा ने 11 संपत्ति 5 करोड़ में खरीदीं, जिनका वर्तमान बाजार मूल्य 20 करोड़ के करीब बताया जा रहा है।
उन्होंने इस संबंध में विजिलेंस से भी शिकायत की है। ऐसे में कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री को इस संबंध में पत्र लिखने की बात कही है। करन माहरा कहा है कि कांग्रेस मुख्यमंत्री से इस मामले में जांच की मांग करेगी। साथ ही कांग्रेस ने जांच पूरी होने तक मेयर सुनील उनियाल गामा के इस्तीफे की मांग भी की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button