उत्तराखण्डदेहरादून

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा,पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखण्डवासियों की रही है महत्वपूर्ण भूमिका , प्रदेशवासियों से पर्यावरण के संरक्षण-संवर्द्धन का संकल्प लेने की अपील,   सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण रूप से करें  त्याग   

  देहरादून/नैनीताल।   राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने विश्व पर्यावरण दिवस(05 जून) के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्ण रूप से त्याग करें और अपनी जीवनशैली में ‘ग्रीन एक्टिविटीज और ग्रीन गुड्स’’ को स्थान दें। उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण के संरक्षण-संवर्द्धन का संकल्प लेने की अपील की है।
अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड को प्रकृति का वरदान है, हमारा प्रदेश जैव विविधताओं वाला प्रदेश है। हमें पर्यावरण मॉडल की दिशा में कार्य करना होगा। राज्यपाल ने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध जल, हवा, मिट्टी एवं पर्यावरण मिले, इसके लिए पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण पर सभी को ध्यान देना होगा। इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम “प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान” है, इसे साकार करते हुए हमें उत्तराखण्ड के पर्यावरण को प्लास्टिक कचरे से पूर्ण रूप से मुक्त करना होगा।
सीएम  पुष्कर धामी ने कहा,    प्रदेश सरकार समृद्ध जैव संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जारी संदेश में पर्यावरण संरक्षण को जीवन से जुड़ा विषय बताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में उत्तराखण्डवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश सरकार समृद्ध जैव संसाधनों के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हमें सामूहिक रूप से प्रकृति के संरक्षण की दिशा में भी चिन्तन करना होगा। सरकारी प्रयासों के साथ ही जनता, जन प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं का पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन चेतना जागृत करने और इसके संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button