उत्तरकाशीउत्तराखण्ड
उत्तरकाशी में हुए सड़क हादसे में , एक की मौत, देर रात्रि तक खाई से 5 घायलों को किया रेस्क्यू

चिन्यालीसौड़ के जोगत तल्ला मोटर मार्ग पर हुआ वाहन हादसा
उत्तरकाशी: चिन्यालीसौड़ तहसील के जोगत तल्ला मोटर मार्ग एक वाहन दुर्घटना में एक महिला की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल बताये जा रहें हैं।
घटना बुधवार देर सायं की है। जोगत तल्ला मोटर मार्ग पर एक वाहन खड़खाल में अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में जा गिरी । इधर जिला आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार चिन्यालीसौड़ के जोगत तल्ला मोटर मार्ग पर स्थान खड़खाल के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। कार में कुल 6 लोग सवार बताए गए हैं जिसमें से एक महिला की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई जबकि पांच लोग घायल बताए गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 आपातकालीन सेवा एवं पुलिस टीम घटनास्थल के लिये रवाना हुए। देर रात्रि तक खाई से सभी घायलों को रेस्क्यू किया गया है। इधर चिन्यालीसौड़ पुलिस ने बताया कि घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में उपचार के लिए भेजा गया है।