उत्तराखण्डदेहरादून

प्रबुद्ध सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा, आपातकाल के रूप में जानी जाती है कांग्रेस सरकार में  हुई देश में लोकतंत्र की सबसे बड़ी हत्या ,उस समय लाखों लोगों को जेल में बंद किया गया व  कई यातनाएं दी गई

हमें उस समय के लोकतंत्र सेनानी को याद करना चाहिए और नमन करना चाहिए 
कई लोकतंत्र सेनानियों ने आपातकाल के उस भयंकर समय की  आपबीती पर की चर्चा
देहरादून।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी
महाजनसंपर्क अभियान के तहत महानगर देहरादून में भारतीय लोकतंत्र एवं राजनीति के सबसे काले अध्याय आपातकाल को लेकर एक प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में  जो सबसे बड़ी लोकतंत्र की हत्या की थी वो आपातकाल के रूप में आज जानी जाती है। हमें उस समय के लोकतंत्र सेनानी को याद करना चाहिए और नमन करना चाहिए । उस समय लाखों लोगों को जेल में बंद किया गया।  कई यातनाएं दी गई। सत्ता के लालच में लोकतंत्र की हत्या की गई।
कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल ने आप बीती एक घटना बताई। उन्होंने बताया कि जब उनकी आयु 15 वर्ष थी तब उनके भाई ताराचंद को पुलिस पकड़ने आई और सभी परिवार वालों को थाने में बंद कर दिया गया।  आपातकाल में कई हजार पुरुषों की नसबंदी की गई, जिसमें सही स्वास्थ्य सेवा न मिलने का कारण कई मासूम लोगों की जान भी चली गई ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल  ने अपने स्वागत भाषण में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आए हुए आपातकाल के समय के लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया । साथ ही आपातकाल के उस समय को याद करते हुए कहा कि हम उस सरकार की निंदा करते हैं जिस समय में लोकतंत्र की हत्या की गई हो।
कार्यक्रम में आपातकाल के लोकतंत्र सेनानी के रूप में नीरज मित्तल , राजकुमार टॉम , विजय स्नेही, हरीश कंबोज , ताराचंद ,रंणजीत सिंह, वीएस नेगी  ने आपातकाल के उस भयंकर समय की आप बीती की चर्चा की।
कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर, भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी , वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल गोयल ने भी आपातकाल को लेकर अपने विचार रखे।   इस अवसर पर महानगर के उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों, रतन सिंह चौहान ,सुनील शर्मा ,राजेश कंबोज, बबीता, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, विजेंद्र थपलियाल, महानगर मंत्री संकेत नौटियाल ,संदीप मुखर्जी ,विमल उनियाल, कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी
उमा नरेश तिवारी, महानगर सह मीडिया अक्षत जैन प्रदीप कुमार , शाकुल उनियाल, आशीष शर्मा ,रंजीत सेमवाल, राजेश बडोनी समस्त मंडल अध्यक्ष मंडल के पदाधिकारी महानगर के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा बोले ,राहुल गांधी को अपने  परिवार के उस समय को  करना चाहिए याद
देहरादून। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा  ने  कहा कि देश का वह समय एक ऐसा समय था जिसमें दो सालों में लाखों लोगों को जेल भेजा गया। लगातार लोकतंत्र की हत्या हुई। हमारा देश आजाद तो हुआ था लेकिन उन दो सालों में लोगों ने देखा कि यह देश दोबारा ब्रिटिश शासन का हो गया है। सत्ता के लालच में उस समय की सरकार ने कानून की धज्जियां उड़ाई।
आज जब राहुल गांधी  कई देश घूम रहे हैं और देश में कई विषयों पर आपत्तिजनक बातें करते हैं उनको  भी अपने उस परिवार के समय को याद करना चाहिए ।जब आपातकाल लगा था तब व्यक्ति की अभिव्यक्ति को खत्म कर दिया गया था ।किसी को कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं था। आपातकाल के इन दो सालों में देश के लोगों ने बहुत कुछ सहा। 1977 के चुनाव में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा व जनता पार्टी की सरकार बनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button