उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में परंपरागत तरीके से मनाया गया बकरीद(ईद-उल- अजहा)  का त्यौहार,  लोगों ने  नमाज में देश  और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी, एक दूसरे को गले मिलकर दी मुबारकबाद

देहरादून। देश दुनिया के साथ ही गुरुवार को उत्तराखंड में बकरीद का त्योहार परंपरागत तरीके से मनाया गया। देहरादून में बिंदाल और क्लेमेंटाटउन ईदगाह पर बारिश के बीच हजारों लोगों ने ईद की नमाज में देश  और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी। आपसी भाईचारे के साथ रहने का संकल्प लिया। नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। ईदगाह पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया था, ताकि नमाजियों को किसी तरह की परेशानी न हो। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने ईदगाहों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बिंदाल ईदगाह, क्लेमेंटटाउन ईदगाह, पल्टन बाजार जामा मस्जिद, भंडारी बाग मक्का मस्जिद, धामावाला मस्जिद, सुभाष नगर माजरा ईदगाह कि साथ ही मस्जिदों  में अलग-अलग समय पर बकरीद की नमाज अदा  की गई। नमाज में युवाओं ही नहीं बल्कि बच्चों और बुजुर्गाें में उत्साह दिखा। बारिश के बीच हजारों लोग नमाज पढ़ने पहुंचे। एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद कुर्बानी भी स्लॉटर हाउस और पहले से निर्धारित स्थानों पर ही की गई।
। नमाज के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस-प्रशासन चौकस रहा। मस्जिद और ईदगाह पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। बकरीद के लिए यातायात पुलिस की ओर से आठ स्थानों पर बैरियर लगाए गए थे। ईद पर सभी ने आपसी भाईचारे के साथ रहने का संकल्प लिया। नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर बधाइयां दी। बकरीद पर लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button