उत्तराखण्डदेहरादून

पर्यावरण को समर्पित लोक पर्व हरेला  पर कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल ने  राज्यपाल से की मुलाकात, रुद्राक्ष का पौधा  किया  भेंट , कहा –  पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण के प्रति भी ध्यान देना होगा,उत्तराखंड जैव विविधताओं वाला राज्य 

देहरादून। कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने पर्यावरण को समर्पित लोक पर्व ‘‘हरेला‘‘ पर्व पर राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह (रि.)  से मुलाकात की। इस दौरान डॉ अग्रवाल ने  राज्यपाल को रुद्राक्ष का पौधा भी भेंट किया।
सोमवार को राजभवन में हुई मुलाकात में महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह  ने कहा कि हरेला उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक परम्परा का प्रतीक है। पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति को महत्व देने की हमारी परम्परा रही है। यह पर्व समृद्धि, संस्कृति के महत्व हरियाली तथा पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है।
राज्यपाल ने कहा कि हरेला सुख-समृद्धि व जागरूकता का भी प्रतीक है। हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण मिल सके, इसके लिए सबको पौधारोपण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से आज दुनिया भर के देश चिंतित हैं। यह पर्व ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ लड़ने का भी संदेश देता है।
इस मौके पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमें व्यापक स्तर पर पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण के प्रति भी ध्यान देना होगा। उन्होंने पौधारोपण के लिये जन सहभागिता को जरूरी बताते हुए इसमें सभी संस्थाओं सामाजिक संगठनों से भी सहयोग की भी उन्होंने अपेक्षा की है।
डा. अग्रवाल ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड धर्म, अध्यात्म एवं संस्कृति का केन्द्र है। उत्तराखंड जैव विविधताओं वाला राज्य है, यहां का प्राकृतिक सौन्दर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमारी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। हम सभी को समर्पित भाव से प्रकृति संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button