उत्तराखण्डदेहरादून

पीएम  मोदी और देश की जनता के बीच मजबूत जुड़ाव और लगाव का सबूत है मन की बात कार्यक्रम का शतक: रेखा आर्या

प्रधानमंत्री की मन की बात बन चुकी देश की आवाज 
प्रदेश की कैबिनेट मंत्री ने प्रेम नगर  काँवली  मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना कार्यक्रम

देहरादून।  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने प्रेमनगर काँवली मंडल में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 104 वें संस्करण कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि 9 साल पहले 3 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री  मोदी के विजयादशमी से शुरू किया गया, मन की बात का यह ऐतिहासिक सफर आज 30 अप्रैल को अपने 100वें पड़ाव पर पहुंचा। यह शतक सबूत है  मोदी और देश की जनता के बीच मजबूत जुड़ाव और लगाव का। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात देश की आवाज बन चुकी है।
देश के प्रधानसेवक  मोदी  के मन की बात वह नवाचार है जो उनसे  पहले विश्व में किसी और ने नही किया था।  प्रधानमंत्री की अपने देशवासियों से अपने मन की बात, पिछले 99 एपिसोड में हमने सुनी ,जिसमें स्वामी विवेकानंद  से लेकर वीर सावरकर के त्याग और बलिदान की प्रेरक कहानियां, वैश्विक नेताओं से लेकर सुदूर हमारी सीमाओं की रक्षा में तैनात वीर सैनिकों तक से वार्तालाप, स्कूल के बच्चों से लेकर अन्तरिक्ष वैज्ञानिको के मन को छूने वाली बात सहित कई  अन्य विषय शामिल हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष,भाजपा किसान मोर्चा  जोगेंद्र पुंडीर , राजकुमार तिवारी, प्रेमनगर काँवली मंडल अध्यक्ष , मंडल महामंत्री एवं सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button