उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र : पहले दिन सदन में चंदन रामदास व कुंवर सिंह नेगी को दी गई श्रद्धांजलि

सीएम धामी सहित सत्ता पक्ष व विपक्ष के विधायकों ने दी श्रद्धांजलि
सादगी और सरलता सीखनी हो तो चंदन राम दास के जीवन से सीखें: स्पीकर ऋतु खण्डूडी
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार को शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन दिवंगत मंत्री चंदन राम दास और विधायक कुंवर सिंह नेगी को सदन में श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धाजंलि देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि चंदन रामदास का निधन प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है, जो भी काम वो बागेश्वर की जनता के लिए करना चाहते थे, उनको पूरा किया जाएगा। धामी ने कहा कि रामदास चार बार विधायक रहे। दो बार नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रहे।उन्होंने अपने क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित किए।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने कहा कि चंदन राम दास जनता के कल्याण के लिये काम करते हुए दुनिया से गये है। अगर किसी को सादगी और सरलता सीखनी हो तो चंदन राम दास के जीवन से सीखे। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा की चंदन राम दास ने अपने सियासी सफर का आगाज़ कांग्रेस से किया। उन्होने क्षेत्र के लिए बहुत काम किया। इंसान चले जाते हैं यादें रह जाती है। बहुजन समाज पार्टी के विधायक मोहम्मद शहजाद ने भी दोनों दिवंगत नेताओं को याद किया। स्वर्गीय चंदन राम दास और कुंवर सिंह नेगी को श्रद्धांजलि के अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, कृषि मंत्री गणेश जोशी, मंत्री सौरभ बहुगुणा, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, वन मंत्री सुबोध उनियाल, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व मंत्री मदन कौशिक, भाजपा  विधायक मुन्ना सिंह चौहान, विधायक अरविंद पाण्डेय, खजान दास, विनोद चमोली, विनोद कंडारी, बिशन सिंह चुफाल, दुर्गेश्वर लाल, आदेश चौहान, दलीप सिंह रावत, राम सिंह केड़ा, प्रदीप बत्रा, शक्ति लाल शाह, भरत सिंह चौधरी, अनिल नोटियाल, प्रमोद नैनवाल, बृज भूषण गैरोला, त्रिलोक सिंह चीमा, राजकुमार कोली, मोहन सिंह नेगी, सुरेश चौहान, मोहन सिंह व खुशहाल सिंह अधिकारी ने भी चंदन राम दास के स्मरण साझा किये। दौ मिनट का मौन रख चंदन राम दास व कुंवर सिंह नेगी को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्रवाई बुधवार 11 बचे तक के लिये स्थगित कर दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button