उत्तराखण्डदेहरादून

सात अक्टूबर को दो दिवसीय 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का  होगा आयोजन, गृहमंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि, 7 व 8 अक्टूबर को होंगे कुल 9 सत्र आयोजित: डीजीपी अशोक कुमार

देहरादून ।गृह मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था पुलिस विकास एवं अनुसंधान ब्यूरो के तत्वावधान में सात अक्टूबर को दो दिवसीय 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का आयोजन वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में किया जायेगा। वन अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत हॉल में आयोजित होने वाले  इस कार्यक्रम में   गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह   मुख्य अतिथि व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल  होंगे। इस अवसर पर  राज्यपाल उत्तराखण्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह  भी  उपस्थित रहेंगे।पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो, नई दिल्ली की स्थापना 1970 में की गई थी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो देश की सभी पुलिस एजेंसियों को उनके बुनियादी ढांचे, मानव संसाधनों और प्रक्रियाओं को उन्नत और आधुनिक बनाने में मदद करती है। राज्य पुलिस बलों के लिए एक थिंक टैंक होने के नाते अपनी वार्षिक गतिविधियों में से एक के रूप में ऐसी कांग्रेस का आयोजन करती है। सभी रैंकों के पुलिस अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, फारेसिंक विशेषज्ञ प्रतिष्ठित 49वीं अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस के विचार-विमर्श में सक्रिय भाग ले रहे हैं। सम्मेलन 2022 में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में दो ब्रेकआउट सेशन भी आयोजित किये जायेंगे।एक सेशन ब्रेकआउट सेशन और उससे सम्बन्धित प्रस्तुतिकरण होगा। इस प्रकार 7 एवं 8 अक्टूबर को मिलाकर 9 सत्र होंगे। प्रत्येक सत्र में पेपर प्रस्तुुत किये जायंगे। तत्पश्चात् माडरेटर द्वारा विषय के सभी आयामों को सम्मिलित करते हुये अपना पक्ष रखा जायगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button